अगर आप अपने बच्चों को डॉक्टर बनाने का सपना देख रहे हैं, तो यह खबर खास आपके लिए है। देश में आज के समय मेडिकल शिक्षा काफी महंगी हो चुकी है। आप सरकारी कॉलेजों में मेडिकल की पढ़ाई करना चाहें या प्राइवेट कॉलेजों में, मेडिकल की शिक्षा आज के समय इतनी ज्यादा महंगी हो चुकी है कि आपको अपने खेत तक बेचने पड़ जाते हैं और उसके बाद भी पैसों की कमी रहती है। वहीं आज हम आपको निवेश के एक शानदार गणित के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप आप अपने बच्चों को डॉक्टर बनाने का सपना साकार कर सकते हैं। इसमें आपको एक अच्छी म्यूचुअल फंड स्कीम में एसआईपी बनाकर निवेश करना है। इसी कड़ी में आइए समझते हैं निवेश के उस गणित के बारे में जिसकी मदद से आप दस सालों में बच्चों की मेडिकल शिक्षा के लिए 67.2 लाख इकट्ठा कर सकते हैं।
Investment Tips: बच्चों के भविष्य की चिंता छोड़ें, उनकी मेडिकल पढ़ाई के लिए ऐसे मिल सकते हैं 67.2 लाख
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इसके लिए सबसे पहले आपको किसी एक अच्छी म्यूचुअल फंड स्कीम का चयन करके उसमें एसआईपी बनवानी है। आप किसी विशेषज्ञ की सलाह लेकर भी किसी म्यूचुअल फंड स्कीम में अपनी एसआईपी बनवा सकते हैं।
एसआईपी बनवाने के बाद आपको उसमें हर महीने 30 हजार रुपये का निवेश पूरे दस सालों के लिए करना होगा। निवेश अवधि के दौरान आपको इस बात की उम्मीद करनी है कि आपके निवेश पर सालाना 12 प्रतिशत का अनुमानित रिटर्न मिलता रहे।
Aadhaar Card: कहीं आपके आधार कार्ड का तो नहीं हो रहा गलत इस्तेमाल, इस तरह करें पता
इस स्थिति में आप दस सालों के बाद मैच्योरिटी के समय करीब 67.2 लाख रुपये इकट्ठा कर सकेंगे। इन पैसों की सहायता से आप आसानी से अपने बच्चों की मेडिकल शिक्षा पूरी करा सकते हैं।
जानना जरूरी: कहीं कोई दूसरा व्यक्ति तो नहीं कर रहा आपकी आईडी पर सिम कार्ड का उपयोग, इस तरह करें पता
डिस्कलेमर: म्यूचुअल फंड में निवेश किया गया पैसा बाजार जोखिमों के अधीन आता है। इसमें निवेश करने से पहले विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें। अगर आप बिना जानकारी के म्यूचुअल फंड में निवेश करते हैं। इस स्थिति में आपको एक बड़े घाटे का सामना करना पड़ सकता है। म्यूचुअल फंड में किए गए निवेश पर मिलने वाला रिटर्न बाजार के व्यवहार द्वारा तय होता है।
AC Scams: एसी की सर्विसिंग के नाम पर कहीं आप भी न हो जाएं इन स्कैम्स के शिकार, जरूर जान लें ये बातें