फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Investment: शेयर बाजार में आपका भी हुआ है नुकसान, तो इन स्कीम्स में निवेश करने पर मिलेगा गारंटीड रिटर्न

Thu, 06 Jun 2024 12:38 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Thu, 06 Jun 2024 12:38 PM IST
विज्ञापन
Stock Market Crash After Lok Sabha Election 2024 Invest In These Schemes For Getting Big Return
Investment - फोटो : Istock

लोकसभा चुनाव परिणाम जारी होने के बाद शेयर बाजार में रिकॉर्ड गिरावट देखने को मिली है। कोरोना महामारी के बाद यह गिरावट सबसे बड़ी थी। इसका बुरा असर देश के कई निवेशकों के ऊपर पड़ा है। इस कारण अगर आप बिना रिस्क लिए किसी अच्छी जगह पर निवेश करना चाहते हैं, तो यह खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको कुछ ऐसी निवेश योजनाओं के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां पर इन्वेस्ट करने पर आपको किसी प्रकार के बाजार जोखिमों का खतरों का सामना नहीं करना पड़ेगा। इसके अलावा इन निवेश योजनाओं में आपको अच्छा खासा रिटर्न भी मिल रहा है। आज हम आपको जिन स्कीम्स के बारे में बताने जा रहे हैं वह देश में काफी लोकप्रिय हैं। इन स्कीम्स में निवेश करने पर आपको इनकम टैक्स में छूट भी मिलती है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से - 

Stock Market Crash After Lok Sabha Election 2024 Invest In These Schemes For Getting Big Return
Investment - फोटो : Istock

पीपीएफ

आप अपने बचत के पैसों को पब्लिक प्रोविडेंट फंड स्कीम में निवेश कर सकते हैं। इस स्कीम में निवेश करने पर आपको 7.1 प्रतिशत की ब्याज दर मिल रही है। पब्लिक प्रोविडेंट फंड स्कीम में आप 500 रुपये से लेकर 1.5 लाख रुपये तक निवेश कर सकते हैं। 

PM Kisan Yojana: क्या किसान पति-पत्नी दोनों स्कीम में आवेदन करके ले सकते हैं 17वीं किस्त का लाभ? जानिए नियम

Stock Market Crash After Lok Sabha Election 2024 Invest In These Schemes For Getting Big Return
Investment - फोटो : Istock

वरिष्ठ नागरिक बचत योजना

वरिष्ठ नागरिक बचत योजना की शुरुआत खासतौर पर वरिष्ठ नागरिकों के लिए की गई है। अगर आप हाल फिलहाल में रिटायर हुए हैं और अपने रिटायरमेंट के पैसों को किसी अच्छी जगह पर निवेश करना चाहते हैं तो इस स्कीम में इन्वेस्ट कर सकते हैं। वर्तमान समय में इस स्कीम में निवेश करने पर आपको 8.2 प्रतिशत की ब्याज दर मिल रही है। 

Aadhaar Card: कहीं आपके आधार कार्ड का तो नहीं हो रहा गलत इस्तेमाल, इस तरह करें पता

विज्ञापन
विज्ञापन
Stock Market Crash After Lok Sabha Election 2024 Invest In These Schemes For Getting Big Return
Investment - फोटो : Istock

मंथली इनकम स्कीम 

अगर आप अपने बचत के पैसों पर नियमित आय करना चाहते हैं, तो आप मंथली इनकम स्कीम में निवेश कर सकते हैं। वर्तमान समय में इस स्कीम में निवेश करने पर आपको 7.4 प्रतिशत की ब्याज दर मिल रही है। 

विज्ञापन
Stock Market Crash After Lok Sabha Election 2024 Invest In These Schemes For Getting Big Return
Investment - फोटो : Istock

महिला सम्मान बचत पत्र योजना

महिलाएं अपने बचत के पैसों को महिला सम्मान बचत पत्र योजना में निवेश कर सकती हैं। इस स्कीम में आप अधिकतम दो सालों के लिए दो लाख रुपये तक निवेश कर सकती हैं। वर्तमान समय में इस स्कीम में निवेश करने पर आपको 7.5 प्रतिशत की ब्याज दर मिल रही है। 

Investment Tips: बच्चों के भविष्य की चिंता छोड़ें, उनकी मेडिकल पढ़ाई के लिए ऐसे मिल सकते हैं 69.7 लाख

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed