फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IRCTC Tour Package: आईआरसीटीसी के साथ घूम आइए खूबसूरत भूटान, सिर्फ इतना है किराया

Sun, 13 Apr 2025 06:14 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Sun, 13 Apr 2025 06:14 PM IST
सार

भूटान ने आधुनिकता के साथ साथ अपनी परंपरा को भी संजोकर रखा है। ऐसे में अगर आप किसी शानदार देश में घूममने जाना चाहते हैं तो आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज को मिस नहीं करना चाहिए।

विज्ञापन
IRCTC Tour Package For Bhutan 2025 From Kolkata Check Fare Price And Complete Tour Details
आईआरसीटीसी भूटान टूर पैकेज - फोटो : AdobeStock

भूटान एक छोटा पहाड़ी देश है। हिमालय की गोद में बसा यह देश प्राकृतिक रूप से काफी सुंदर है। अगर आप प्राकृतिक रूप से खूबसूरत और शांत देश में घूमने जाना चाहते हैं तो जीवन में एक बार भूटान जरूर जाना चाहिए। प्रकृति के खूबसूरत नजारे तो यहां आपको दिखेंगे ही साथ ही यहां का शांत वातावरण भी आपको खूब पसंद आएगा। भूटान की संस्कृति भी काफी समृद्ध है। भूटान ने आधुनिकता के साथ-साथ अपनी परंपरा को भी संजोकर रखा है। ऐसे में अगर आप किसी शानदार देश में घूमने जाना चाहते हैं तो आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज को मिस नहीं करना चाहिए। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज में आपको कई शानदार सुविधाएं भी मिल रही हैं। इसके अलावा टूर के दौरान आपकी यात्रा को काफी व्यवस्थित ढंग से कराया जाएगा। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस पैकेज के बारे में विस्तार से -

IRCTC Tour Package For Bhutan 2025 From Kolkata Check Fare Price And Complete Tour Details
आईआरसीटीसी भूटान टूर पैकेज - फोटो : AdobeStock

अगर आप इस टूर पैकेज के अंतर्गत भूटान घूमने जाना चाहते हैं तो आपको कुछ बातों के बारे में जान लेना चाहिए। इसमें आपकी यात्रा कुल 5 रातों और 6 दिनों तक कराई जाएगी। इस टूर पैकेज का नाम BEAUTIFUL BHUTAN EX-KOLKATA है। 

IRCTC Tour Package For Bhutan 2025 From Kolkata Check Fare Price And Complete Tour Details
आईआरसीटीसी भूटान टूर पैकेज - फोटो : AdobeStock

आईआरसीटीसी के भूटान टूर पैकेज का कोड EHO012 है। इस पैकेज की शुरुआत 26 मई, 2025 को कोलकाता से हो रही है। इस टूर पैकेज में आपको भूटान में पुनाखा और पारो घुमाया जाएगा। आईआरसीटीसी का यह फ्लाइट टूर पैकेज है। 

IRCTC: गर्मी के सीजन में मां वैष्णो देवी के दर्शन करा रहा आईआरसीटीसी, टूर पैकेज में मिल रही ये सुविधाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
IRCTC Tour Package For Bhutan 2025 From Kolkata Check Fare Price And Complete Tour Details
आईआरसीटीसी भूटान टूर पैकेज - फोटो : AdobeStock

फ्लाइट से भूटान ले जाने के बाद वहां आपको कार और बस के माध्यम से घुमाया जाएगा। यात्रा करते समय आपको किसी भी चीज की चिंता नहीं करनी है। आईआरसीटीसी आपके खाने पीने और ठहरने के लिए होटल की व्यवस्था करेगा। 

विज्ञापन
IRCTC Tour Package For Bhutan 2025 From Kolkata Check Fare Price And Complete Tour Details
आईआरसीटीसी भूटान टूर पैकेज - फोटो : Istock

अगर बात किराये की करें, तो अकेले यात्रा करने पर किराया 80,700 रुपये है। वहीं अगर आप दो लोगों के साथ यात्रा कर रहे हैं, ऐसे में आपको प्रति व्यक्ति 68,300 रुपये किराये के रूप में देने होंगे। तीन लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति किराया 66,900 रुपये है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed