फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Office Hacks: ऑफिस में नहीं कर पा रहे हैं टाइम मैनेज तो अपनाएं ये 4 उपाय, बढ़ सकती है प्रोडक्टिविटी

Sun, 13 Apr 2025 03:58 PM IST
शिखर बरनवाल यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिखर बरनवाल Updated Sun, 13 Apr 2025 03:58 PM IST
सार

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में ऑफिस में ढेर सारी डेडलाइन, मीटिंग्स और कार्यों के बीच समय कब निकल जाता है, पता ही नहीं चलता। ऐसे आइए इस लेख में ऑफिस में समय मैनेज करने के बारे में कुछ जरूरी टिप्स के बारे में जानते हैं।
 

विज्ञापन
tips for time management in office and increase productivity in hindi
ऑफिस में ऐसे करें टाइम मैनेज - फोटो : Adobe Stock

Tips For Office Time Management: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में ऑफिस में समय का सही मैनेजमेंट करना एक बड़ी चुनौती बन गया है। ढेर सारी डेडलाइन, मीटिंग्स और कार्यों के बीच समय कब निकल जाता है, पता ही नहीं चलता। हर कोई चाहता है कि वह अपने काम को समय पर पूरा करे, लेकिन अनियोजित शेड्यूल और डिस्ट्रैक्शन्स के कारण ऐसा कर पाना मुश्किल हो जाता है। ऑफिस में एक तरफ प्रोजेक्ट्स की डेडलाइन का दबाव बना रहता है, तो दूसरी तरफ लगातार ईमेल्स, फोन कॉल्स और अनावश्यक मीटिंग्स ध्यान भटकाते हैं। कई बार छोटे-छोटे टास्क भी इतना समय ले लेते हैं कि बड़े और जरूरी काम अधूरे रह जाते हैं। ऐसे में तनाव बढ़ना स्वाभाविक है, जो न केवल प्रोडक्टिविटी को प्रभावित करता है, बल्कि वर्क-लाइफ बैलेंस को भी बिगाड़ देता है। ऐसे में समय प्रबंधन की कला हर किसी को जानना चाहिए, ताकि वह अपने काम को स्मार्ट तरीके से निपटा सके और ऑफिस के बाद निजी जिंदगी के लिए भी समय बचा सके। अगर आप भी ऑफिस में समय को बेहतर ढंग से मैनेज करना चाहते हैं, तो कुछ आसान और कारगर तरीके आपकी प्रोडक्टिविटी को कई गुना बढ़ा सकते हैं।

tips for time management in office and increase productivity in hindi
ऑफिस में टाइम मैनेज करने के उपाय - फोटो : Adobe Stock

1. दिन की शुरुआत में टू-डू लिस्ट बनाएं
सबसे पहला और जरूरी हैक है अपने दिन की प्लानिंग करें। सुबह ऑफिस पहुंचते ही 5-10 मिनट निकालकर एक टू-डू लिस्ट बनाएं। इसमें दिन के सबसे जरूरी टास्क को सबसे ऊपर रखें। टास्क को प्राथमिकता के आधार पर बांटें, जो काम डेडलाइन पर हैं, उन्हें पहले निपटाएं। छोटे-छोटे टास्क को जल्दी खत्म करने की कोशिश करें, ताकि बड़े काम के लिए समय बचे। लिस्ट बनाने से आपका फोकस बना रहता है और आप भटकते नहीं। इसके लिए आप डिजिटल टूल्स जैसे Google Keep का इस्तेमाल कर सकते हैं।

tips for time management in office and increase productivity in hindi
दफ्तर में टाइम मैनेज करने के उपाय - फोटो : Adobe Stock

2. पोमोडोरो तकनीक अपनाएं
पोमोडोरो तकनीक टाइम मैनेजमेंट का एक शानदार तरीका है। इसमें आप 25 मिनट तक पूरी एकाग्रता से काम करते हैं, फिर 5 मिनट का ब्रेक लेते हैं। चार ऐसे सेशन के बाद 15-20 मिनट का लंबा ब्रेक लें। यह तकनीक न केवल आपकी प्रोडक्टिविटी बढ़ाती है, बल्कि दिमाग को तरोताजा भी रखती है। उदाहरण के लिए, अगर आपको कोई रिपोर्ट तैयार करनी है, तो उसे 25-मिनट के हिस्सों में बांटकर काम करें। इससे थकान कम होगी और काम भी जल्दी पूरा होगा।


ये भी पढ़ें- Debit Card: बैंक का डेबिट कार्ड नहीं कर रहा है काम, ये हैं बदलने के आसान तरीके, घर बैठे ऐसे करें अप्लाई
 
विज्ञापन
विज्ञापन
tips for time management in office and increase productivity in hindi
ऑफिस में टाइम मैनेज करने के उपाय - फोटो : Adobe Stock

3. अनावश्यक मीटिंग्स से बचें
ऑफिस में अक्सर ऐसी मीटिंग्स होती हैं, जो जरूरी नहीं होतीं या जिन्हें ईमेल से निपटाया जा सकता है। अगर आप मीटिंग में शामिल हो रहे हैं, तो पहले उसका एजेंडा जान लें। अगर आपका रोल सीमित है, तो विनम्रता से मीटिंग छोड़ने की अनुमति मांगें। समय बचाने के लिए छोटी और केंद्रित मीटिंग्स को प्राथमिकता दें। एक स्टडी के मुताबिक, अनावश्यक मीटिंग्स कर्मचारियों का 20-30% समय बर्बाद करती हैं। इस समय को अपने टास्क को पूरा करने के लिए उपयोग करें।
 

विज्ञापन
tips for time management in office and increase productivity in hindi
दफ्तर में टाइम मैनेज करने के उपाय - फोटो : Adobe Stock

4. डिस्ट्रैक्शन्स को कम करें
ऑफिस में मोबाइल नोटिफिकेशन्स, सहकर्मियों से बातचीत, या सोशल मीडिया डिस्ट्रैक्शन के बड़े कारण हैं। जरूरी काम के दौरान फोन को साइलेंट मोड पर रखें और नोटिफिकेशन्स बंद करें। अगर आप कंप्यूटर पर काम करते हैं, तो अनावश्यक टैब्स बंद करें। हेडफोन लगाकर काम करने से भी बाहरी शोर से बचा जा सकता है। एक घंटे का समय बिना किसी रुकावट के काम करने के लिए निकालें, यह आपके सबसे मुश्किल टास्क को पूरा करने में मदद करेगा।


ये भी पढ़ें- यात्रीगण ध्यान दें: रात 10 बजे के बाद ट्रेन में बदल जाते हैं ये नियम, यात्रा करने से पहले जान लें ये बातें

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed