Women Farmers PM Kisan Scheme: हम सभी जानते हैं कि भारत एक कृषि प्रधान देश है जहां देश की अर्थव्यवस्था में महिलाओं का योगदान बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण माना जाता है। ऐसे में अक्सर यह लोगों के मन में ये सवाल रहता है कि क्या खेती-किसानी करने वाली महिलाएं भी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना यानी पीएम-किसान योजना का लाभ उठा सकती हैं।
{"_id":"6a98f0472b1beda01b06f6c1","slug":"can-women-farmers-get-benefits-under-pm-kisan-scheme-know-eligibility-rules-and-guidelines-2026-09-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि: क्या महिलाएं पीएम किसान योजना का लाभ ले सकती हैं? जानें नियम","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि: क्या महिलाएं पीएम किसान योजना का लाभ ले सकती हैं? जानें नियम
Thu, 03 Sep 2026 09:27 AM IST
Shikhar Baranawal
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shikhar Baranawal
Updated Thu, 03 Sep 2026 09:27 AM IST
सार
प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना को लेकर अक्सर लोगों के मन ये सवाल रहता है कि क्या महिलाएं भी इस योजना का लाभ ले सकती हैं। आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं कि महिलाओं को लेकर इस योजना के क्या नियम हैं।
विज्ञापन
महिला किसान पीएम किसान योजना
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला किसानों के लिए पात्रता के मुख्य नियम
- फोटो : AdobeStock
महिला किसानों के लिए पात्रता के मुख्य नियम
- पीएम-किसान योजना का लाभ पाने के लिए सबसे जरूरी शर्त यह है कि आवेदन करने वाली महिला किसान के नाम पर जमीन की खतौनी या मालिकाना हक होना चाहिए।
- अगर जमीन उनके नाम पर रजिस्टर्ड है, तो वे इस योजना के लिए पूरी तरह पात्र मानी जाती हैं।
पति-पत्नी दोनों को मिल सकता है क्या लाभ?
- फोटो : Adobe Stock
पति-पत्नी दोनों को मिल सकता है क्या लाभ?
- नियमों के स्पष्ट प्रावधान के अनुसार एक ही परिवार में पति और पत्नी दोनों को इस योजना का एक साथ लाभ नहीं मिल सकता है।
- यह वित्तीय सहायता प्रति परिवार (पति, पत्नी और नाबालिग बच्चे) के हिसाब से निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
योजना के तहत मिलने वाली आर्थिक सहायता
- फोटो : AdobeStock
योजना के तहत मिलने वाली आर्थिक सहायता
- इस योजना के माध्यम से पात्र किसानों को हर साल कुल 6 हजार रुपये की राशि दी जाती है।
- यह राशि सीधे डीबीटी के जरिए लाभार्थी महिला और पुरुष किसानों के बैंक खातों में 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में भेजी जाती है।
विज्ञापन
PM Kisan Yojana
- फोटो : AdobeStock
कौन महिलाएं इस योजना का लाभ नहीं ले सकती हैं?
- अगर महिला किसान सरकारी नौकरी में हैं, इनकम टैक्स भरती हैं, या वे किसी संवैधानिक पद पर हैं, तो उन्हें इस योजना का लाभ नहीं दिया जाता है।
- यहां ये समझना जरूरी है कि ये नियम इस योजना का नियम है, जो न सिर्फ महिलाओं को बल्कि पुरुष किसानों पर भी लागू होता है।
- इसके अलावा पारिवारिक जमीन न होने पर भी आवेदन मान्य नहीं होता है।