फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IRCTC: आईआरसीटीसी के साथ घूम आइए थाईलैंड, जानिए कितना है टूर पैकेज का किराया

Sun, 12 Jan 2025 07:22 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Sun, 12 Jan 2025 07:22 PM IST
सार

IRCTC Thailand Tour Package: अगर आप थाईलैंड में घूमने की योजना बना रहे हैं तो आईआरसीटीसी आपके लिए एक बेहद ही शानदार पैकेज लेकर आया है।

विज्ञापन
IRCTC Thailand Tour Package For Bangkok And Pattaya 2025 Check Fare Price
IRCTC Thailand Tour Package - फोटो : AdobeStock

IRCTC Thailand Tour Package: दक्षिण पूर्व का खूबसूरत देश थाईलैंड, भारत से बड़ी संख्या में पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करने का काम करता है। अगर आप भी थाईलैंड में घूमने की योजना बना रहे हैं तो आईआरसीटीसी आपके लिए एक बेहद ही शानदार पैकेज लेकर आया है। थाईलैंड अपनी प्राकृतिक सुंदरता को लेकर दुनियाभर में जाना जाता है। यहां की प्राकृतिक सुंदरता और सुंदर बीच थाईलैंड की खूबसूरती में चार-चांद लगा देते हैं। इसके अलावा थाईलैंड में आपको कई शानदार जगहें भी देखने को मिलेंगी।

थाईलैंड की संस्कृति और खानपान के तो कहने ही क्या? ऐसे में आपको आईआरसीटीसी के थाईलैंड टूर पैकेज को मिस नहीं करना चाहिए। इस पैकेज में आपको कई शानदार सुविधाएं भी मिल रही हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस टूर पैकेज के बारे में विस्तार से - 

IRCTC Thailand Tour Package For Bangkok And Pattaya 2025 Check Fare Price
IRCTC Thailand Tour Package - फोटो : AdobeStock

इस टूर पैकेज का नाम EXOTIC THAILAND EX JAIPUR है। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का कोड NJO05 है। इस पैकेज के अंतर्गत आपको कुल 5 रातों और 6 दिनों तक थाईलैंड में घुमाया जाएगा। 

IRCTC Thailand Tour Package For Bangkok And Pattaya 2025 Check Fare Price
IRCTC Thailand Tour Package - फोटो : AdobeStock

इस पैकेज की शुरुआत 11 फरवरी, 2025 को जयपुर से हो रही है। आईआरसीटीसी का यह एक फ्लाइट टूर पैकेज है। वहीं बाकी जगहों पर आपको घुमाने के लिए बस की व्यवस्था की जाएगी। इस पैकेज के अंतर्गत आपको बैंकॉक और पटाया घुमाया जाएगा। 

IRCTC Tour Package: जाना चाहते हैं महाकुंभ, तो आईआरसीटीसी लाया है सस्ता टूर पैकेज, इतना है किराया

विज्ञापन
विज्ञापन
IRCTC Thailand Tour Package For Bangkok And Pattaya 2025 Check Fare Price
IRCTC Thailand Tour Package - फोटो : AdobeStock

इस टूर पैकेज के अंतर्गत आपके ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर सभी की व्यवस्था आईआरसीटीसी द्वारा की जाएगी। इसके अलावा आपके रुकने के लिए होटल की व्यवस्था भी की जाएगी। पैकेज के अंतर्गत यात्रा करते समय आपको किसी भी चीज की चिंता नहीं करनी है। आईआरसीटीसी आपके लिए सभी जरूरी सुविधाओं की व्यवस्था करेगा।

विज्ञापन
IRCTC Thailand Tour Package For Bangkok And Pattaya 2025 Check Fare Price
IRCTC Thailand Tour Package - फोटो : AdobeStock

अगर बात किराये की करें, तो अकेले यात्रा करने पर किराया 62,845 रुपये है। वहीं अगर आप दो लोगों के साथ यात्रा कर रहे हैं। ऐसे में आपको प्रति व्यक्ति 54,710 रुपये किराये के रूप में देने होंगे। तीन लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति किराया 54,710 रुपये है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed