फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IRCTC Tour Package: जाना चाहते हैं महाकुंभ, तो आईआरसीटीसी लाया है सस्ता टूर पैकेज, इतना है किराया

Tue, 07 Jan 2025 04:59 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Tue, 07 Jan 2025 04:59 PM IST
सार

Prayagraj Kumbh Mela Tour Package IRCTC: अगर आप भी महाकुंभ मेले में घूमने की योजना बना रहे हैं तो यह खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको आईआरसीटीसी के एक बेहद ही शानदार टूर पैकेज के बारे में बताने जा रहे हैं।

विज्ञापन
IRCTC Tour Package to Prayagraj Maha Kumbh 2025 Know Ticket Fare Booking Details in Hindi
Prayagraj Kumbh Mela Tour Package IRCTC - फोटो : AdobeStock

Prayagraj Maha Kumbh Mela Package 2025: महाकुंभ मेला भारत के सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक आयोजनों में से एक है। हर 12 साल के बाद हरिद्वार, प्रयागराज, नासिक और उज्जैन में इस मेले का आयोजन होता है। कुंभ मेले में देश-विदेश से लाखों की संख्या में साधु, संत, भक्त, श्रद्धालु आते हैं। इस साल महाकुंभ मेले का आयोजन 13 जनवरी, 2025 से होने जा रहा है। वहीं इसका अंत 26 फरवरी, 2025 को होगा। कुंभ मेला भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिकता और परंपराओं का एक खूबसूरत प्रतीक है। ऐसे में अगर आप भी महाकुंभ मेले में घूमने की योजना बना रहे हैं तो यह खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको आईआरसीटीसी के एक बेहद ही शानदार टूर पैकेज के बारे में बताने जा रहे हैं। इस पैकेज के अंतर्गत प्रयागराज में कुंभ मेला दिखाया जाएगा। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

Trending Videos
IRCTC Tour Package to Prayagraj Maha Kumbh 2025 Know Ticket Fare Booking Details in Hindi
Prayagraj Kumbh Mela Tour Package IRCTC - फोटो : AdobeStock

आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम KUMBH SPECIAL – VARANASI PRAYAGRAJ & AYODHYA है। आईआरसीटीसी के इस कुंभ स्पेशल टूर पैकेज में कुल 5 रातों और 6 दिनों के लिए घुमाया जाएगा।

IRCTC Tour Package to Prayagraj Maha Kumbh 2025 Know Ticket Fare Booking Details in Hindi
Prayagraj Kumbh Mela Tour Package IRCTC - फोटो : AdobeStock

इस पैकेज के अंतर्गत आपको प्रयागराज में कुंभ मेले के अलावा राम जन्मभूमि अयोध्या और वाराणसी में भी घुमाया जाएगा। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का कोड WMA64A है। आईआरसीटीसी का यह फ्लाइट टूर पैकेज है। वहीं बाकी जगहों पर आपको घुमाने के लिए कैब और बस की व्यवस्था की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
IRCTC Tour Package to Prayagraj Maha Kumbh 2025 Know Ticket Fare Booking Details in Hindi
Prayagraj Kumbh Mela Tour Package IRCTC - फोटो : AdobeStock

इस टूर पैकेज की शुरुआत 19 जनवरी, 2025 को मुंबई से हो रही है। यात्रा करते समय आपको किसी भी चीज की चिंता नहीं करनी। आईआरसीटीसी आपके खाने-पीने से लेकर ठहरने के लिए होटल की व्यवस्था करेगा।

विज्ञापन
IRCTC Tour Package to Prayagraj Maha Kumbh 2025 Know Ticket Fare Booking Details in Hindi
Prayagraj Kumbh Mela Tour Package IRCTC - फोटो : AdobeStock

अगर बात किराये की करें तो अकेले सफर करने पर आपको 77,400 रुपये किराया देना है। दो लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति किराया 49,600 रुपये है। वहीं अगर आप तीन लोगों के साथ यात्रा कर रहे हैं तो आपको प्रति व्यक्ति 43,400 रुपये किराया देना है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed