PM Awas Yojana: देश में करोड़ों गरीब लोग ऐसे हैं, जिनके पास अपना खुद का पक्का घर नहीं है। गरीब लोगों की इसी समस्या को देखते हुए भारत सरकार एक बेहद ही शानदार योजना का संचालन कर रही है। इस स्कीम क नाम प्रधामंत्री आवास योजना है। केंद्र सरकार प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत गरीब लोगों को घर बनाने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। पीएम आवास योजना की शुरुआत भारत सरकार ने कुछ सालों पहले की थी। इस योजना के अंतर्गत शहरी और ग्रामीण दोनों जगहों पर रहने वाले लोगों को लाभ दिया जा रहा है। देश में कई लोग इस योजना का लाभ लेकर अपना पक्का घर बनवा रहे हैं। अगर आप भी प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ लेना चाहते हैं। ऐसे में आपके पास कुछ दस्तावेजों का होना जरूरी है। इसी कड़ी में आज इस खबर के माध्यम से हम आपको उन जरूरी दस्तावेजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी खास जरूरत आपको योजना का लाभ लेने के लिए होती है। आइए जानते हैं -
PM Awas Yojana: पीएम आवास योजना में किन दस्तावेजों की होती है जरूरत और कैसे करें आवेदन? जानें यहां
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Thu, 08 Aug 2024 07:11 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन