How To Watch Youtube Video Without Ads: दुनियाभर में करोड़ों लोग यूट्यूब का उपयोग कर रहे हैं। इस प्लेटफॉर्म पर आप एंटरनेटमेंट, एजुकेशन से लेकर हर तरह के वीडियो का लुत्फ उठा सकते हैं। यही नहीं आप यूट्यूब पर अपने वीडियोज के जरिए अच्छी खासी कमाई भी कर सकते हैं। यही एक बड़ी वजह है, जिसके चलते दुनिया भर में इस प्लेटफॉर्म ने काफी तेजी से विकास किया। हालांकि, यूट्यूब पर जब भी हम किसी वीडियो को देखते हैं। उस दौरान आने वाली एड्स हमें काफी परेशान कर देती है। ऐसे में वीडियो का सारा मजा खराब हो जाता है। इसी कड़ी में आज हम आपको एक खास तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप यूट्यूब पर बिना एड्स के वीडियो को देख सकते हैं। इसके अलावा आप इसकी मदद से यूट्यूब को बैकग्राउंड में भी रन कर सकेंगे। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में -
YouTube: अब यूट्यूब पर वीडियो स्ट्रीम करते समय नहीं आएंगी एड्स, बस करने होंगे येे काम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूट्यूब पर बिना एड्स के वीडियो को देखने के लिए आपको यूट्यूब प्रीमियम का सब्सक्रिप्शन खरीदना होगा। यूट्यूब प्रीमियम का सब्सक्रिप्शन लेने के बाद यूट्यूब पर वीडियो को स्ट्रीम करते समय किसी प्रकार की एड्स नहीं आएगी।
यूट्यूब प्रीमियम का सब्सक्रिप्शन खरीदने के बाद आपको कई शानदार एक्स्ट्रा फीचर्स मिलते हैं। ऐसे में यूट्यूब का उपयोग करते समय आपको अच्छा अनुभव मिलेगा।
Investment Tips: सरकार की इन स्कीम्स में करें निवेश, एफडी से ज्यादा मिल रहा रिटर्न
आप बैकग्राउंड में भी वीडियो को चला सकेंगे। अगर आप अपने मोबाइल की स्क्रीन को ऑफ भी करते हैं। इस स्थिति में भी वीडियो चलता रहेगा। यह यूट्यूब प्रीमियम का बहुत ही शानदार फीचर है।
इसके अलावा अगर आप बिना एड्स के यूट्यूब पर वीडियो को देखना चाहते हैं। ऐसे में आपको यूट्यूब पर वीडियो को डाउनलोड करके देखना होगा। डाउनलोड किए गए वीडियो को देखते समय एड्स नहीं आती है।
Farming Ideas: इस पत्ते की खेती से होगी किसानों की बंपर कमाई, कम समय में हो जाएंगे अमीर