देश में एक बड़ी आबादी की आमदनी का स्त्रोत कृषि है। हालांकि, देश में कृषि क्षेत्र से जुड़े करोड़ों किसानों की स्थिति ज्यादा ठीक नहीं है। उन्हें आर्थिक स्तर पर कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसी कड़ी में आज हम आपको एक बेहद ही खास तरह की फार्मिंग के बारे में बताने जा रहे हैं। इसके जरिए आप अपनी शानदार कमाई कर सकते हैं। आज हम आपको तेंदू के पत्तों की खेती के बारे में बताने जा रहे हैं। देश में छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में तेंदूपत्ता की सबसे ज्यादा खेती की जाती है। आपको इस बारे में शायद ही जानकारी होगी कि तेंदूपत्ते का इस्तेमाल बीड़ी बनाने के लिए किया जाता है। अगर आप तेंदूपत्ते का बिजनेस शुरू करते हैं। ऐसे में इस बिजनेस को शुरू करने के बाद अपनी शानदार कमाई कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
Farming Ideas: इस पत्ते की खेती से होगी किसानों की बंपर कमाई, कम समय में हो जाएंगे अमीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरतलब बात है कि तेंदूपत्ते के बिजनेस को शुरू करने के लिए आपको लाइसेंस लेना होगा। आप नगर निगम में अप्लाई करके लाइसेंस बनवा सकते हैं। आपको तेंदूपत्ते का बिजनेस शुरू करने के लिए जीएसटी रजिस्ट्रेशन भी कराना पड़ेगा।
इस बात का ध्यान रखें की आपको तेंदू पत्तों को पेड़ों से तभी तोड़ना चाहिए, जब इसकी बड़े पैमाने पर डिमांड हो। तेंदूपत्तों को स्टोर करना काफी मुश्किल काम होता है। इनमें सीलन काफी जल्दी लग जाती है। इसका सीधा असर उनकी कीमतों पर पड़ता है।
जानना जरूरी: सेविंग अकाउंट में जमा पैसों पर मिलेगी शानदार ब्याज दर, बस उठाना होगा बैंक की इस खास सुविधा का लाभ
बाजार में एक बोरा तेंदू का पत्ता आसानी से 4 हजार रुपये की कीमत के आसापास बिक जाता है। इसके अलावा अगर आप बड़े पैमाने पर तेंदूपत्तों का उत्पादन करते हैं।
इस स्थिति में आप और अधिक कमाई कर सकेंगे। ऐसे में अगर आप भी खेती के जरिए शानदार कमाई करना चाहते हैं। इस स्थिति में तेंदूपत्तों की खेती शुरू करके बंपर कमाई कर सकते हैं।
Indian Railways: रात के समय ट्रेन में कर रहे हैं सफर, तो जान लें ये जरूरी नियम, वरना आ सकती हैं दिक्कतें