Investment Tips: अपने बचत के पैसों पर हम सभी लोग एक अच्छे रिटर्न की उम्मीद करते हैं। ऐसे में हम में से कई लोग अपने बचत के पैसों पर अच्छा रिटर्न पाने के लिए किसी अच्छी स्कीम में निवेश करने की योजना बनाते हैं। गौरतलब बात है कि हम में से अधिकतर लोग फिक्स्ड डिपॉजिट में अपने पैसों को इन्वेस्ट करना पसंद करते हैं। वहीं आज हम आपको सरकार की कुछ चुनिंदा स्कीम्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां निवेश करने पर आपको एफडी के मुकाबले ज्यादा रिटर्न मिलता है। भारत सरकार पब्लिक प्रोविडेंट फंड, सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम, सुकन्या समृद्धि स्कीम, किसान विकास पत्र जैसी कई शानदार स्कीम का संचालन कर रही है। आप इन स्कीम्स में अपने पैसों को इन्वेस्ट करके शानदार रिटर्न पा सकते हैं। देश में कई लोग इन स्कीम्स में निवेश कर रहे हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से -
Investment Tips: सरकार की इन स्कीम्स में करें निवेश, एफडी से ज्यादा मिल रहा रिटर्न
पब्लिक प्रोविडेंट फंड (पीपीएफ)
अगर आप एफडी से ज्यादा रिटर्न पाने के लिए किसी सुरक्षित निवेश स्कीम की तलाश कर रहे हैं। ऐसे में आप अपने पैसों को पब्लिक प्रोविडेंट फंड में निवेश कर सकते हैं। वर्तमान समय में इस स्कीम में निवेश करने पर 7.1 प्रतिशत का रिटर्न मिल रहा है।
Farming Ideas: इस पत्ते की खेती से होगी किसानों की बंपर कमाई, कम समय में हो जाएंगे अमीर
सुकन्या समृद्धि योजना
अगर आप अपनी बेटी की शादी या उसके भविष्य को सुरक्षित करने के लिए पैसे इकट्ठा करना चाहते हैं। इस स्थिति में आप इस स्कीम में अपने पैसों को निवेश कर सकते हैं। वर्तमान समय में इस स्कीम में निवेश करने पर 7.6 प्रतिशत का इंटरेस्ट रेट मिल रहा है।
महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट योजना
इस स्कीम को शुरू करने का फैसला देश की केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2023-24 को पेश करते हुए लिया। यह स्कीम केवल दो साल की निवेश अवधि के लिए ही है। इस स्कीम में निवेश करने पर आपको सालाना 7.5 फीसदी की दर से इंटरेस्ट रेट मिल रहा है।
नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट और किसान विकास पत्र योजना
आप नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट या किसान विकास पत्र योजना में अपने पैसों को निवेश कर सकते हैं। सरकार हर तिमाही महीने में छोटी बचत योजनाओं को रिव्यू करके इनमें बदलाव करती है। ऐसे में आप इन स्कीम्स में अपने पैसों को निवेश कर सकते हैं। वर्तमान समय में नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट स्कीम में 7 प्रतिशत और किसान विकास पत्र योजना में 7.2 फीसदी की ब्याज दर मिल रही है।
LIC Jeevan Pragati Plan: 200 रुपये की बचत दिलाएगी आपको 28 लाख का फंड, जानिए क्या है LIC की स्कीम