Indian Railways: किन्हीं और साधनों में सफर करने की तुलना में भारतीय रेलवे यात्रा का काफी किफायती और सुविधाजनक साधन है। इसी वजह से हर रोज करोड़ों की संख्या में यात्री भारतीय ट्रेनों में सफर करते हैं। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए भारतीय रेलवे देशभर में हजारों ट्रेनों का संचालन कर रहा है। इसके अलावा यात्रियों को सफर करते समय किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पड़े इसे देखते हुए भारतीय रेलवे ने कई नियम भी बना रखे हैं। हालांकि, भारतीय ट्रेनों में सफर करने के लिए आपके पास टिकट का होना जरूरी है। इस कारण कई यात्री काफी पहले ही अपने ट्रेन टिकट की बुकिंग करा लेते हैं। वहीं कई बार जल्दबाजी में कुछ यात्री जिस दिन उन्हें सफर करना होता है उसकी जगह किसी और दिन का ट्रेन टिकट बुक कर लेते हैं।
Indian Railway: जल्दबाजी में गलत तारीख का कर लिया है टिकट बुक, तो टिकट कैंसिल करने की बजाए करें ये काम
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Sun, 01 Dec 2024 06:03 PM IST
सार
How to change date in train ticket: अगर आपने गलत तारीख का ट्रेन टिकट बुक कर लिया है तो उसे कैंसिल करवाने की जगह आप तारीख को बदलवा सकते हैं या किसी दूसरे व्यक्ति को टिकट ट्रांसफर कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन