फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM SYMY: सरकार की शानदार योजना, श्रमिकों को सालाना मिलेंगे 36 हजार रुपये, आवेदन के लिए ये दस्तावेज हैं जरूरी

Sun, 01 Dec 2024 09:24 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Sun, 01 Dec 2024 09:24 AM IST
विज्ञापन
PM Shram Yogi Mandhan Yojana Benefits, Eligibility And Document Requirement
PM Shram Yogi Mandhan Yojana - फोटो : Adobe Stock

PM Shram Yogi Mandhan Yojana: देश में करोड़ों लोग असंगठित क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। असंगठित क्षेत्र से जुड़े होने की वजह से इन लोगों को जीवन में गुजर बसर करने में कई तरह की आर्थिक दिक्कतें परेशान करती हैं। कई बार लंबे समय तक कहीं पर काम न मिलने की वजह से इन लोगों को बेरोजगार रहना पड़ता है। गौर करने वाली बात है कि अपने जीवन के शुरुआती दौर में ये लोग मेहनत और मजदूरी करके कुछ आमदनी कमाकर अपना गुजर बसर कर लेते हैं।

वहीं उम्र के एक पड़ाव पर आने के बाद जब शरीर कमजोर पड़ जाता है तो उनके पास कमाई का कोई जरिया नहीं बचता है। श्रमिकों की इसी समस्या को देखते हुए भारत सरकार एक बेहद ही शानदार योजना का संचालन कर रही है। इस स्कीम का नाम श्रम योगी मानधन योजना है। इस योजना की शुरुआत खासतौर पर असंगठित क्षेत्र से जुड़े मजदूरों के लिए की गई है। 

PM Shram Yogi Mandhan Yojana Benefits, Eligibility And Document Requirement
PM Shram Yogi Mandhan Yojana - फोटो : Adobe Stock

योजना के अंतर्गत श्रमिकों को 60 की उम्र के बाद हर महीने तीन हजार रुपये की पेंशन यानी सालाना 36 हजार मिलते हैं। प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना में 18 से लेकर 40 साल तक के असंगठित क्षेत्र से जुड़े मजदूर आवेदन कर सकते हैं। आप जिस उम्र में इस स्कीम में आवेदन करते हैं उसी के आधार पर निवेश राशि को तय किया जाता है। 

PM Shram Yogi Mandhan Yojana Benefits, Eligibility And Document Requirement
PM Shram Yogi Mandhan Yojana - फोटो : Adobe Stock

अगर आप 18 साल की उम्र में प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना में आवेदन करते हैं तो आपको हर महीने 55 रुपये का निवेश पूरे 60 की उम्र होने तक करना होगा। वहीं अगर आप 40 साल की उम्र में इस स्कीम में आवेदन करते हैं तो आपको 200 रुपये का निवेश 60 की उम्र होने तक करना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
PM Shram Yogi Mandhan Yojana Benefits, Eligibility And Document Requirement
PM Shram Yogi Mandhan Yojana - फोटो : AdobeStock

60 की उम्र के बाद आपको हर महीने तीन हजार रुपये की पेंशन मिलेगी। पेंशन का लाभ आपको जीवनभर मिलेगा। अगर आप प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना में आवेदन करने जा रहे हैं तो आपके पास कुछ दस्तावेजों का होना जरूरी है। 

विज्ञापन
PM Shram Yogi Mandhan Yojana Benefits, Eligibility And Document Requirement
PM Shram Yogi Mandhan Yojana - फोटो : Adobe Stock

इसमें आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, पहचान पत्र, मोबाइल नंबर, पत्र व्यवहार का पता, आय प्रमाण पत्र आदि दस्तावेज शामिल हैं। अगर आपके पास ये दस्तावेज नहीं है तो स्कीम में आपके आवेदन को रद्द कर दिया जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed