Subhadra Yojana Benefits: आजादी के बाद से भारत में महिलाओं को सामाजिक स्तर पर सशक्त करने के लिए कई संवैधानिक अधिकार दिए गए हैं। इसके अलावा उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार करने के लिए भी केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा समय-समय पर कई योजनाओं का संचालन किया जाता रहा है। इन योजनाओं के जरिए सरकार महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार करके उनको स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ाना चाहती है।
इसी कड़ी में आज हम आपको ओडिशा सरकार की एक बेहद ही शानदार योजना के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम का नाम सुभद्रा योजना है। सुभद्रा योजना की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17 सितंबर को अपने जन्मदिन के अवसर पर शुरू की थी। सुभद्रा योजना के अंतर्गत राज्य की महिलाओं को सालाना दस हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है।
2 of 5
Women
- फोटो : AdobeStock
दस हजार रुपये की आर्थिक सहायता को सालाना दो किस्तों के माध्यम से जारी किया जाता है। हर किस्त के अंतर्गत पांच हजार रुपये की राशि महिलाओं के खाते में ट्रांसफर की जाती है। इस स्कीम का लाभ केवल ओडिशा राज्य की महिलाएं ही ले सकती हैं। दूसरे राज्य की महिलाओं को इस स्कीम का लाभ नहीं मिलता है।
PM Kisan Yojana: इस दिन आ सकती है 19वीं किस्त, जानिए किन किसानों को मिलेगा लाभ और किन्हें नहीं?
3 of 5
Women
- फोटो : AdobeStock
सुभद्रा योजना में 21 से लेकर 60 साल तक की महिलाएं ही आवेदन कर सकती हैं। इस स्कीम का लाभ लेने के लिए महिलाओं का नाम राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) या राज्य खाद्य सुरक्षा योजना (SFSS) के अंतर्गत राशन कार्ड में जुड़ा होना जरूरी है।
PM SYMY: सरकार की शानदार योजना, श्रमिकों को सालाना मिलेंगे 36 हजार रुपये, आवेदन के लिए ये दस्तावेज हैं जरूरी
4 of 5
Women
- फोटो : AdobeStock
इस स्कीम का लाभ उन्हीं महिलाओं को दिया जा रहा है जो आर्थिक रूप से काफी कमजोर हैं। इस स्कीम का लाभ समृद्ध परिवार से आने वाली महिलाएं नहीं ले सकती हैं। इसके अलावा स्कीम का लाभ सरकारी कर्मचारी और आयकर रिटर्न भरने वाली महिलओं को भी नहीं दिया जाएगा।
Indian Railways: ट्रेन चलने से कुछ घंटों पहले भी बुक कर सकते हैं कंफर्म सीट, जानिए क्या है रेलवे की सुविधा
5 of 5
Women
- फोटो : AdobeStock
अगर आप सुभद्रा योजना में आवेदन करने जा रही हैं तो आपके पास आधार कार्ड, बैंक अकाउंट डिटेल्स, आवासीय प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, फोटोग्राफ, ई-केवाईसी डॉक्यूमेंट आदि की जरूरत होगी।
Aadhaar Card: इस तारीख तक मुफ्त में अपडेट करा लें अपना आधार कार्ड, नहीं तो देने होंगे पैसे, ये है तरीका