फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Private Jet: आखिर कितने रुपये का आता है एक प्राइवेट जेट, जानिए क्या है खरीदने की प्रक्रिया?

Thu, 28 Nov 2024 03:30 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Thu, 28 Nov 2024 03:30 PM IST
सार

Private Jet: अक्सर लोगों का सवाल रहता है कि एक प्राइवेट जेट की कीमत कितनी होती है? अगर आप भी इस विषय में जानना चाहते हैं तो आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं।

विज्ञापन
What Is The Price And Buying Process Of Private Jet
Price Of Private Jet - फोटो : AdobeStock

Private Jet: फिल्मों में कई बार ऐसे सीन्स आते हैं जहां बड़े-बड़े बिजनेसमैन अपने प्राइवेट जेट में सफर करते हैं। वहीं हकीकत जिंदगी में भी देश दुनिया में कई बिजनेसमैन ऐसे हैं, जिनके पास उनका प्राइवेट जेट है। ये लोग इसी में लंबी यात्रा का सफर करते हैं। प्राइवेट जेट में कई तरह की लग्जीरियस सुविधाएं होती हैं। इसमें प्राइवेट केबिन भी होता है। इसके अलावा सफर करने वाले यात्रियों की देखरेख करने के लिए इसमें हर तरह की व्यवस्थाएं भी की जाती हैं।



वहीं अक्सर लोगों का सवाल रहता है कि एक प्राइवेट जेट की कीमत कितनी होती है? अगर आप भी इस विषय में जानना चाहते हैं तो आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं। प्राइवेट जेट की कीमत कितनी होगी यह कई फैक्टर्स से तय होता है। प्राइवेट जेट की कीमत उसके आकार, रेंज, मॉडल, क्या क्या सुविधाएं दी गई हैं? आदि सब से तय होती है। 

What Is The Price And Buying Process Of Private Jet
Price Of Private Jet - फोटो : Adobe Stock

अमूमन एक प्राइवेट जेट की कीमत 2 मिलियन डॉलर से लेकर 100 मिलियन डॉलर के बीच है जो कि भारतीय रुपयों में 16 करोड़ से लेकर 800 करोड़ है। ये तो कीमत की बात हो गई। कई लोग अक्सर सवाल करते हैं कि प्राइवेट जेट को खरीदा कैसे जाता है?

What Is The Price And Buying Process Of Private Jet
Price Of Private Jet - फोटो : Adobe Stock

प्राइवेट जेट को खरीदना और उसका रख-रखाव करने में काफी ज्यादा खर्च आता है। इसको खरीदने के लिए आपको खरीद सलाहकार या एयरक्राफ्ट मैनेजमेंट कंपनियों से संपर्क करना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
What Is The Price And Buying Process Of Private Jet
Price Of Private Jet - फोटो : Adobe Stock

अगर आप कम कीमत पर प्राइवेट जेट खरीदना चाहते हैं तो आप सेकेंड हेंड प्राइवेट जेट खरीद सकते हैं। गल्फस्ट्रीम G700 की कीमत 80 मिलियन डॉलर है। वहीं 2023 में सिरस SF50 जेन 2 + की कीमत 3.5 मिलियन यूएस डॉलर थी। 

विज्ञापन
What Is The Price And Buying Process Of Private Jet
Price Of Private Jet - फोटो : Adobe Stock

इन सब के अलावा आप घंटों के हिसाब से भी प्राइवेट जेट को रेंट कर सकते हैं। अगर आप एक घंटे के लिए प्राइवेट जेट को रेंट कर रहे हैं तो इसकी लागत करीब 1 हजार डॉलर से लेकर 10 हजार डॉलर के बीच होगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed