Delhi Metro: शहरों में मेट्रो लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुकी है। कम समय में सफर पूरा करने के लिए बड़ी संख्या में लोग मेट्रो का इस्तेमाल करते हैं और खासतौर पर दिल्ली-एनसीआर में तो इसकी जरूरत साफ झलकती हैं, लेकिन कई बार सफर के दौरान यात्रियों के बीच सीट, धक्का लगने या किसी दूसरी बात को लेकर बहस शुरू हो जाती है।
{"_id":"6b03babdc9d1f9104f0357b9","slug":"what-to-do-if-a-fight-breaks-out-in-the-metro-know-how-to-get-immediate-help-2026-11-23","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यात्रीगण ध्यान दें: मेट्रो में हो जाए लड़ाई-झगड़ा, तो तुरंत करें ये काम; जानें क्या करें और क्या नहीं","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
यात्रीगण ध्यान दें: मेट्रो में हो जाए लड़ाई-झगड़ा, तो तुरंत करें ये काम; जानें क्या करें और क्या नहीं
Mon, 23 Nov 2026 09:32 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Mon, 23 Nov 2026 09:32 AM IST
सार
- Delhi Metro: मेट्रो में यात्रियों के बीच बहस या मारपीट होने पर सबसे पहले अपनी सुरक्षा का ध्यान रखें
- लड़ाई-झगड़े की स्थिति में मेट्रो स्टाफ या सुरक्षा कर्मियों को सूचना दें
विज्ञापन
मेट्रो में लड़ाई होने पर क्या करें?
- फोटो : Amar Ujala AI
Trending Videos
मेट्रो में लड़ाई होने पर क्या करें?
- फोटो : AI Generated
मेट्रो में झगड़ा होने पर सबसे पहले क्या करें?
- अगर मेट्रो के कोच में दो यात्रियों के बीच लड़ाई शुरू हो जाती है, तो सबसे पहले खुद को उससे दूर रखें
- मारपीट करने वाले लोगों के बीच जाकर उन्हें रोकने की कोशिश न करें
- गुस्से में मौजूद व्यक्ति किसी पर भी हमला कर सकता है
- ऐसे में बीच-बचाव करने के दौरान आपको भी चोट लग सकती है
- इसलिए ऐसी स्थिति में सुरक्षित दूरी बनाना बेहतर है
मेट्रो में लड़ाई होने पर क्या करें?
- फोटो : AI Generated
- अगर संभव हो तो अगले स्टेशन पर उतरकर मेट्रो कर्मचारियों या वहां तैनात सुरक्षा कर्मियों को घटना की जानकारी दें
- अगर मामला ज्यादा गंभीर है और ट्रेन के अगले स्टेशन तक इंतजार करना सुरक्षित नहीं है, तो मेट्रो में उपलब्ध ड्राइवर से बात करने की सुविधा का इस्तेमाल करें
- उन्हें घटना के बारे में बताएं, ताकि समय रहते मदद पहुंचाई जा सके
विज्ञापन
विज्ञापन
मेट्रो में लड़ाई होने पर क्या करें?
- फोटो : AI Generated
मेट्रो स्टाफ को क्या जानकारी दें?
- घटना की शिकायत करते समय केवल झगड़े की जानकारी देना पर्याप्त नहीं है
- कोशिश करें कि संबंधित अधिकारियों को कुछ जरूरी जानकारियां भी मिल जाएं
- उन्हें बताएं कि घटना किस कोच में हुई है
- ट्रेन किस दिशा में जा रही है और किस स्टेशन के आसपास झगड़ा हुआ है, इसकी जानकारी भी दें
- अगर मारपीट में किसी यात्री को चोट लगी है, तो इसकी जानकारी भी जरूर दें
- इससे जरूरत पड़ने पर घायल व्यक्ति के लिए चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने में मदद मिल सकती है
विज्ञापन
मेट्रो में लड़ाई होने पर क्या करें?
- फोटो : AdobeStock
दिल्ली मेट्रो में शिकायत के लिए क्या करें?
- दिल्ली मेट्रो में किसी गंभीर घटना की सूचना देने के लिए यात्री स्टेशन पर मौजूद मेट्रो कर्मचारियों और सुरक्षा कर्मियों से संपर्क कर सकते हैं
- दिल्ली मेट्रो के हेल्पलाइन नंबर 155370 पर आप संपर्क कर सकते हैं
- जरूरत पड़ने पर पुलिस की सहायता भी ली जा सकती है
- अगर स्थिति आपातकालीन है, तो राष्ट्रीय आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर 112 पर कॉल करके मदद मांगी जा सकती है
