Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जान लें: कौन और कैसे कर सकता है पीएम विश्वकर्मा योजना में आवेदन? यहां जानें सबकुछ

Mon, 23 Nov 2026 04:15 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 23 Nov 2026 04:15 PM IST
सार

  • PM Vishwakarma Yojana: पीएम विश्वकर्मा योजना को केंद्र सरकार चलाती है और इससे मौजूदा समय में एक बड़ी संख्या में लोग जुड़े हुए हैं
  • अगर आपको भी पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ना है तो पहले अपनी पात्रता चेक करनी होती है

विज्ञापन
Who Can Apply for PM Vishwakarma Yojana and How? Check Eligibility, Benefits and Application Process
पीएम विश्वकर्मा योजना में आवेदन का तरीका क्या है? - फोटो : Amar Ujala

PM Vishwakarma Yojana Eligibility: देश में कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चल रही हैं जिनके जरिए एक बड़े वर्ग को लाभ देने का काम किया जाता है। इसी क्रम में एक योजना है प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना। इस योजना को केंद्र सरकार चलाती है और जो लोग इस योजना के लिए पात्र होते हैं उन्हें इस योजना का लाभ मिलता है।



ऐसे में अगर आप भी इस पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ना चाहते हैं तो आपको अपनी पात्रता चेक करनी होती है। तो चलिए जानते हैं कौन लोग पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ सकता है और आवेदन करने का तरीका क्या है। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

Trending Videos
Who Can Apply for PM Vishwakarma Yojana and How? Check Eligibility, Benefits and Application Process
पीएम विश्वकर्मा योजना में आवेदन का तरीका क्या है? - फोटो : Adobe Stock

कौन कर सकता है आवेदन?

  • पीएम विश्वकर्मा योजना का लाभ उन लोगों को मिल सकता है जो अपने हाथों और औजारों से पारंपरिक काम करते हैं
  • आवेदन करने वाले व्यक्ति की उम्र कम से कम 18 साल होनी चाहिए
  • योजना में कुल 18 पारंपरिक व्यवसाय शामिल किए गए हैं
  • इनमें बढ़ई, नाव बनाने वाले, लोहार, सुनार, कुम्हार, मूर्तिकार, मोची, राजमिस्त्री, टोकरी और चटाई बनाने वाले, गुड़िया और खिलौने बनाने वाले
  • नाई, माली, धोबी, दर्जी, मछली पकड़ने का जाल बनाने वाले और अन्य पारंपरिक व्यापारों से जुड़े लोग इस योजना से जुड़ सकते हैं
Who Can Apply for PM Vishwakarma Yojana and How? Check Eligibility, Benefits and Application Process
पीएम विश्वकर्मा योजना में आवेदन का तरीका क्या है? - फोटो : AI Generated

आवेदन कैसे कर सकते हैं?

  • इस योजना में रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से होती है
  • इसके लिए आप योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmvishwakarma.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं
  • इसके अलावा आप नजदीकी सीएससी सेंटर से भी आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
Who Can Apply for PM Vishwakarma Yojana and How? Check Eligibility, Benefits and Application Process
पीएम विश्वकर्मा योजना में आवेदन का तरीका क्या है? - फोटो : Adobe Stock

क्या-क्या मिलते हैं फायदे?

  • योजना के तहत पात्र कारीगरों को 5 से 7 दिन का बुनियादी प्रशिक्षण दिया जाता है
  • इसके लिए 500 रुपये का स्टाइपैंड तब तक रोजाना दिया जाता है, जब तक ये ट्रेनिंग चलती है
  • इसके अलावा जरूरत के औजार खरीदने के लिए 15000 रुपये की टूलकिट प्रोत्साहन राशि भी दी जाती है
विज्ञापन
Who Can Apply for PM Vishwakarma Yojana and How? Check Eligibility, Benefits and Application Process
पीएम विश्वकर्मा योजना में आवेदन का तरीका क्या है? - फोटो : Adobe Stock
  • लाभार्थियों को अपना काम करने के लिए सस्ती ब्याज दर पर 3 लाख रुपये तक का लोन मिलता है
  • इसमें पहले आप 18 महीनों के लिए 1 लाख रुपये का लोन ले सकते हैं
  • फिर आप अतिरिक्त 2 लाख रुपये का लोन 30 महीनों के लिए ले सकते हैं
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed