फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bike: दिवाली पर खरीदने जा रहे हैं नई बाइक, तो जरूर चेक करें उनमें ये चीजें

Mon, 06 Oct 2025 03:44 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Mon, 06 Oct 2025 03:44 PM IST
सार

Bike Buying Guide: इन दिनों मार्केट में कई सेगमेंट में बाइकें मौजूद हैं, जिन्हें देखने के बाद हम कई बार कंफ्यूज हो जाते हैं कि कौन सी बाइक खरीदनी सही रहेगी। अगर आप दिवाली के मौके पर बाइक खरीदने जा रहे हैं, तो उनमें कुछ चीजों को जरूर चेक करना चाहिए।

विज्ञापन
Festival Season Buying a New Bike Check These Key Features Vehicle Safety Tips
Dhanteras 2024 Bike Purchasing Tips - फोटो : AdobeStock

Bike Buying Guide: दिवाली आने में अब कुछ ही दिन बचे हैं। दिवाली के मौके पर अक्सर लोग नई चीजों की खरीदारी करते हैं। इन्हीं चीजों में एक है बाइक। धनतेरस और दिवाली के मौके पर बाइक की खूब बिक्री होती है। अगर आप भी इस दिवाली पर नई बाइक खरीदने जा रहे हैं तो आपको कुछ बातों के बारे में जरूर जान लेना चाहिए। सिर्फ चमकदार बॉडी, स्पोर्टी डिजाइन या कंपनी का नाम देखकर बाइक खरीदना कोई समझदारी नहीं है।



एक सही बाइक आपके लिए वह होती है जो आपकी जरूरत, बजट और राइडिंग स्टाइल इन तीनों चीजों से मेल खाए। इन दिनों मार्केट में कई सेगमेंट में बाइकें मौजूद हैं, जिन्हें देखने के बाद हम कई बार कंफ्यूज हो जाते हैं कि कौन सी बाइक खरीदनी सही रहेगी। अगर आप दिवाली के मौके पर बाइक खरीदने जा रहे हैं, तो उनमें कुछ चीजों को जरूर चेक करना चाहिए। आइए जानते हैं - 

Festival Season Buying a New Bike Check These Key Features Vehicle Safety Tips
Monsoon Bike Safety Tips - फोटो : AdobeStock

इंजन की क्षमता 

आप जिस बाइक को खरीद रहे हैं उसकी इंजन की क्षमता जरूर चेक करें। बाइक के इंजन 100CC से लेकर 500CC की रेंज में आते हैं। अगर आप रोजमर्रा के उपयोग के लिए बाइक खरीदना चाहते हैं, जिसमें आपको अच्छा माइलेज मिले तो आप 100CC से लेकर 160CC वाले इंजन की बाइक खरीद सकते हैं। वहीं अगर स्पोर्ट्स या लंबी राइड करने के लिए बाइक खरीदना चाहते हैं तो 250CC+ आपके लिए अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। 

Aadhaar: अब मुफ्त में करा सकेंगे बच्चों का आधार कार्ड अपडेट, जानिए कब तक लागू रहेगी यह सुविधा

Festival Season Buying a New Bike Check These Key Features Vehicle Safety Tips
Bike Tips - फोटो : FREEPIK

माइलेज और परफॉर्मेंस

आपको बाइक की माइलेज और परफॉर्मेंस के बारे में पता करना चाहिए। सिर्फ कंपनी के दावों पर यकीन मत करिए। इंटरनेट पर रियल यूजर रिव्यू और यूट्यूब पर उस बाइक का माइलेज टेस्ट जरूर देखें। शहर और हाइवे दोनों की कंडीशन में बाइक कितना एवरेज देती है? इस बारे में पता करें। 

WhatsApp: व्हाट्सएप की इस सेटिंग से आप खुद तय कर सकते हैं कौन देख सकता है आपका स्टेटस

विज्ञापन
विज्ञापन
Festival Season Buying a New Bike Check These Key Features Vehicle Safety Tips
Bike Care Tips - फोटो : Adobe Stock

कंफर्ट चेक करें

बाइक को खरीदने से पहले सीट की कुशनिंग, हैंडल पोजिशन, और सस्पेंशन सॉफ्ट है या नहीं, एक टेस्ट राइड लेकर इन सब के बारे में चेक करें। इसके अलावा बाइक का ब्रेकिंग सिस्टम कैसे काम कर रहा है उसे भी चेक करें। 

Aadhaar Card: 5 साल से कम उम्र के बच्चों का आधार कैसे बनता है? जानिए किन डॉक्यूमेंट्स की होती है जरूरत

विज्ञापन
Festival Season Buying a New Bike Check These Key Features Vehicle Safety Tips
Bike Care Tips - फोटो : FREEPIK

इन चीजों को न करें नजरअंदाज

शोरूम में जब आप बाइक खरीदने के लिए सिलेक्ट कर रहे हों उस दौरान यह चेक करें कि बाइक पर कोई स्क्रैच न लगा हो। इसके अलावा उसकी एक बार टेस्ट राइड जरूर लें। 

Govt Scheme: 5 लाख का लोन वो भी बिना ब्याज! सरकार चला रही है शानदार योजना, ऐसे मिलेगा लाभ

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed