Traffic Prahari App: अक्सर सड़कों पर ये देखने को मिलता है कि कुछ जब देखते हैं कि आसपास ट्रैफिक पुलिस नहीं दिख रही है तो वे ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं करते हैं। बता दें कि दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की 'ट्रैफिक प्रहरी' नाम से एक ऐसा शानदार मोबाइल एप है, जिससे आम नागरिक भी नियम तोड़ने वालों का चालान करवा सकते हैं।
{"_id":"6a9a86c06f303c7c0c0d013f","slug":"traffic-prahari-app-report-traffic-violations-from-phone-and-win-up-to-rs-50-000-cash-reward-2026-09-04","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ट्रैफिक प्रहरी: मोबाइल में ये एप है तो पुलिस वालों की तरह आप भी काट सकते हैं लोगों का चालान, पैसे भी मिलेंगे","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
ट्रैफिक प्रहरी: मोबाइल में ये एप है तो पुलिस वालों की तरह आप भी काट सकते हैं लोगों का चालान, पैसे भी मिलेंगे
Fri, 04 Sep 2026 02:22 PM IST
Shikhar Baranawal
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shikhar Baranawal
Updated Fri, 04 Sep 2026 02:22 PM IST
सार
Delhi Traffic Police App: कई बार ऐसा होता है कि जिन चौराहों पर पुलिस नहीं रहती है वहां बहुत से लोग यातायात नियमों का पालन नहीं करते हैं। ऐसे में आपको बता दें कि कोई आम इंसान भी आपका फोटो खींचकर आपका चालान कटवा सकता है। आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं।
विज्ञापन
चालान काटने वाला एप
- फोटो : AI
क्या है 'ट्रैफिक प्रहरी' एप?
- फोटो : Adobe Stock
क्या है 'ट्रैफिक प्रहरी' एप?
- यह दिल्ली पुलिस का आधिकारिक एप है, जो जनता को ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने की ताकत देता है।
- सड़क पर नियम टूटने की साफ फोटो या छोटा वीडियो लोकेशन के साथ एप पर शेयर करना होता है।
- पुलिस कंट्रोल रूम आपकी फोटो की जांच करता है और सही पाए जाने पर गाड़ी के मालिक को ई-चालान भेज देता है।
रिपोर्ट करने पर हर महीने पाएं नकद इनाम
- फोटो : Adobe Stock
रिपोर्ट करने पर हर महीने पाएं नकद इनाम
- इस योजना की सबसे अच्छी बात यह है कि अगर कोई व्यक्ति महीने में सबसे ज्यादा सही रिपोर्ट दर्ज कराता है तो उसे दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की तरफ से 50,000 रुपये का पहला इनाम मिलता है।
- दूसरा स्थान हासिल करने वाले सजग नागरिक को 25,000 रुपये की नकद राशि दी जाती है।
- तीसरे विजेता को 15,000 रुपये और चौथे स्थान वाले को 10,000 रुपये का पुरस्कार दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
किन-किन गलतियों की फोटो एप पर भेज सकते हैं
- फोटो : Adobe Stock
किन-किन गलतियों की फोटो एप पर भेज सकते हैं?
- रेड लाइट जंप करना, गलत साइड गाड़ी चलाना और खतरनाक तरीके से ओवरटेक करना।
- बाइक चलाते समय हेलमेट न लगाना और कार में सीट बेल्ट न बांधना।
- नो-पार्किंग में गाड़ी खड़ी करना, गाड़ी चलाते समय मोबाइल इस्तेमाल करना और फैंसी नंबर प्लेट लगाना।
विज्ञापन
एप इस्तेमाल करते समय रखें इन बातों का ध्यान
- फोटो : Adobe Stock
एप इस्तेमाल करते समय रखें इन बातों का ध्यान
- वाहन की नंबर प्लेट और नियम टूटने की जगह फोटो में एकदम साफ दिखनी चाहिए।
- फोटो लेते समय मोबाइल की लोकेशन ऑन रखें ताकि समय और जगह का सही पता चल सके।
- आप चाहें तो तो फोटो के साथ 10 सेकेंड का वीडियो भी अपलोड कर सकते हैं।
- चालान कटवाने या फोटो खींचने के चक्कर में अपनी या दूसरों की जान जोखिम में न डालें।