फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आधार कार्ड बनवाने के लिए क्या है न्यूनतम उम्र? जानिए यूआईडीएआई के जुड़े नियम

Sun, 06 Sep 2026 03:15 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Sun, 06 Sep 2026 03:15 PM IST
सार

UIDAI Aadhaar Age Criteria: आधार कार्ड के बारे में अक्सर लोगों के मन में ये सवाल रहता है कि आखिर कम से कम किस उम्र के लोगों का आधार कार्ड बन सकता है। आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं कि आधार कार्ड बनवाने की न्यूनतम उम्र क्या है।

विज्ञापन
Aadhaar Card Minimum Age Limit: Know UIDAI Rules for Newborns and Kids in hindi
आधार कार्ड न्यूनतम उम्र - फोटो : AI

Aadhaar Card Minimum Age Limit: सरकारी सुविधाओं, स्कूल में दाखिले और कई जरूरी कामों के लिए आज के समय में आधार कार्ड सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेजों में से एक बन चुका है। अक्सर लोगों के मन में यह सवाल उठता है कि आधार कार्ड बनवाने के लिए बच्चे की न्यूनतम उम्र कितनी होनी चाहिए। 



भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण के नियमों के अनुसार, आधार कार्ड बनवाने की कोई न्यूनतम उम्र सीमा नहीं तय की गई है। यहां तक कि जन्म लेते ही नवजात शिशु का भी आधार कार्ड बनवाया जा सकता है। आइए इस लेख में समझते हैं कि बच्चों के आधार कार्ड से जुड़े यूआईडीएआई के क्या नियम हैं और इसे कैसे बनवाया जाता है।

Aadhaar Card Minimum Age Limit: Know UIDAI Rules for Newborns and Kids in hindi
आधार कार्ड - फोटो : Amar Ujala

नवजात शिशु और बच्चों के लिए आधार का नियम

  • यूआईडीएआई के नियमों के मुताबिक, नवजात शिशु से लेकर किसी भी उम्र के व्यक्ति का आधार कार्ड आसानी से बनवाया जा सकता है।
  • बस 5 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए नीले रंग का 'बाल आधार' कार्ड जारी किया जाता है, और 5 साल से अधिक उम्र के लोगों के लिए सामान्य सफेद आधार कार्ड का इस्तेमाल किया जाता है।
  • बच्चे का आधार कार्ड बनवाते समय माता या पिता में से किसी एक का आधार लिंक होना अनिवार्य है।
Aadhaar Card Minimum Age Limit: Know UIDAI Rules for Newborns and Kids in hindi
आधार कार्ड - फोटो : Amar Ujala

5 साल से कम उम्र के बच्चों का बायोमेट्रिक नियम

  • 5 साल से छोटे बच्चों के फिंगरप्रिंट (उंगलियों के निशान) और आईरिस (आंखों की पुतली) का स्कैन नहीं लिया जाता।
  • ऐसे बच्चों के आधार में केवल उनकी फोटो और माता-पिता की जानकारी ही दर्ज होती है।
  • कई अस्पतालों में बच्चे के जन्म के समय ही डिस्चार्ज स्लिप के साथ आधार रजिस्ट्रेशन की सुविधा भी मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Aadhaar Card Minimum Age Limit: Know UIDAI Rules for Newborns and Kids in hindi
5 और 15 साल की उम्र में अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट - फोटो : Adobe Stock

5 और 15 साल की उम्र में अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट

  • बच्चे की उम्र 5 साल पूरी होने पर उसके बायोमेट्रिक्स (फिंगरप्रिंट और आईरिस) अपडेट कराना अनिवार्य है।
  • जब बच्चा 15 साल का होता है, तो दोबारा उसके वयस्क बायोमेट्रिक्स अपडेट किए जाते हैं।
  • 5 और 15 साल की उम्र में किए जाने वाले ये बायोमेट्रिक अपडेट पूरी तरह से मुफ्त होते हैं।
विज्ञापन
Aadhaar Card Minimum Age Limit: Know UIDAI Rules for Newborns and Kids in hindi
बच्चों का आधार बनवाने के लिए जरूरी दस्तावेज - फोटो : Adobe Stock

बच्चों का आधार बनवाने के लिए जरूरी दस्तावेज

  • बच्चे का अस्पताल या नगर निगम से जारी आधिकारिक बर्थ सर्टिफिकेट होना चाहिए।
  • आवेदन के दौरान माता या पिता का एक्टिव आधार कार्ड और उनका बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन चाहिए।
  • नजदीकी आधार सेवा केंद्र जाकर फॉर्म भरें और जरूरी दस्तावेज जमा करके एनरोलमेंट स्लिप प्राप्त कर सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed