फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aadhaar Card: 5 साल से कम उम्र के बच्चों का आधार कैसे बनता है? जानिए किन डॉक्यूमेंट्स की होती है जरूरत

Mon, 29 Sep 2025 04:07 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Mon, 29 Sep 2025 04:07 PM IST
सार

छोटे बच्चे भी अपना बाल आधार कार्ड बनवा सकते हैं। यह आधार कार्ड का खास तरह का वर्जन होता है, जो कि 5 साल से कम उम्र के बच्चों का बनाया जाता है। कई लोग अक्सर सवाल करते हैं कि बच्चों का आधार कार्ड कैसे बनता है?

विज्ञापन
How to Apply Aadhar Card for Children Online Documents Required Step by Step process
Blue Aadhaar Card - फोटो : X/@UIDAI

आधार कार्ड आने के बाद देश में कई सकारात्मक बदलाव आए हैं। आज के समय देश में लगभग हर नागरिक के पास अपना आधार कार्ड है। आधार कार्ड काफी जरूरी दस्तावेज है। विभिन्न कामकाजों में यह जरूरी दस्तावेज उपयोग में आता है। सरकार की योजनाओं का लाभ लेने के लिए इस खास दस्तावेज की जरूरत होती है। इसके अलावा नई नौकरी में प्रवेश करते समय, बच्चों का स्कूल में एडमिशन कराने के लिए, स्टॉक मार्केट या म्यूचुअल फंड में निवेश आदि कई कामों में आधार कार्ड उपयोग में आता है।



आधार कार्ड में 12 अंकों की विशिष्ट संख्या दर्ज होती है। इसे यूआईडीएआई द्वारा जारी किया जाता है। वहीं छोटे बच्चे भी अपना बाल आधार कार्ड बनवा सकते हैं। यह आधार कार्ड का खास तरह का वर्जन होता है, जो कि 5 साल से कम उम्र के बच्चों का बनाया जाता है। कई लोग अक्सर सवाल करते हैं कि बच्चों का आधार कार्ड कैसे बनता है?

How to Apply Aadhar Card for Children Online Documents Required Step by Step process
आधार कार्ड - फोटो : Amar Ujala

5 साल से कम उम्र के बच्चों का बाल आधार बनवाने के लिए सबसे पहले आपको ऑनलाइन अपॉइंटमेंट लेना होगा। अपॉइंटमेंट बुक करने के लिए आपको यूआईडीएआई की वेबसाइट पर विजिट करना है। इसके बाद “My Aadhaar” सेक्शन में जाकर “Book an Appointment” के विकल्प का चयन करना है।

Banana: केले खरीदते समय आप भी तो नहीं कर रहे ये गलतियां, सही और स्वादिष्ट केले को खरीदने का सही तरीका क्या है?

How to Apply Aadhar Card for Children Online Documents Required Step by Step process
आधार कार्ड - फोटो : Amar Ujala

यह करने के बाद आपको अपने शहर और मोबाइल नंबर की जानकारी दर्ज करके ओटीपी को वेरिफाई करना है। नेक्स्ट स्टेप पर नामांकन केंद्र जाने की तारीख और समय का चयन करना है। इसके बाद आपको नामांकन केंद्र पर जाकर फॉर्म भरना है और बच्चे के जरूरी दस्तावेज जैसे बर्थ सर्टिफिकेट को जमा करना होगा। 

Lado Laxmi Yojana: किन महिलाओं को मिलेंगे लाडो लक्ष्मी योजना के अंतर्गत हर महीने 2100 रुपये, जानें यहां

विज्ञापन
विज्ञापन
How to Apply Aadhar Card for Children Online Documents Required Step by Step process
Aadhaar Card - फोटो : Adobestock

इस दौरान माता पिता को अपनी बायोमेट्रिक डिटेल्स और आधार की जानकारी देनी होगी। इसके बाद आपको एक्नोलेजमेंट स्लिप मिलेगी। इसमें एनरोलमेंट आईडी होगी। इसकी मदद से आप स्टेटस को चेक कर सकते हैं। 

Baby On Board: कार के पीछे क्यों लगाया जाता है यह बोर्ड? जानिए क्या है इसका मतलब

विज्ञापन
How to Apply Aadhar Card for Children Online Documents Required Step by Step process
Aadhaar Card - फोटो : Adobestock

इसके कुछ दिनों के बाद बाल आधार आपके घर पर पहुंच जाएगा। बच्चे का स्कूल में एडमिशन कराने, सरकारी योजना की सब्सिडी लेने, स्कॉलरशिप, हेल्थ इंश्योरेंस, टीकाकरण आदि कई जगहों पर बाल आधार काम में आता है। हालांकि, बच्चे की उम्र जब 5 साल की हो जाती है तो उसका आधार कार्ड अपडेट कराना जरूरी है।

Fridge: अगर आप भी दीवार के नजदीक रखते हैं फ्रिज, तो जरूर जान लें ये बात

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed