{"_id":"68e223b5101c21da5402c894","slug":"uidai-free-biometric-aadhaar-update-for-children-know-all-the-details-2025-10-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Aadhaar: अब मुफ्त में करा सकेंगे बच्चों का आधार कार्ड अपडेट, जानिए कब तक लागू रहेगी यह सुविधा","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Aadhaar: अब मुफ्त में करा सकेंगे बच्चों का आधार कार्ड अपडेट, जानिए कब तक लागू रहेगी यह सुविधा
UIDAI Free Biometric Aadhaar Update: देश में लगभग हर नागरिक के पास आधार कार्ड है। आधार कार्ड एक जरूरी दस्तावेज है, जो व्यक्ति की पहचान को प्रमाणित करने का काम करता है। इसकी मदद से विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी से मिल रहा है। इसके अलावा स्कूलों में एडमिशन कराने से लेकर छात्रवृत्ति और कई दूसरी जगहों पर आधार कार्ड की जरूरत पड़ती है।
आधार कार्ड में हमारी कई महत्वपूर्ण जानकारियां दर्ज होती हैं। इसमें हमारी बायोमैट्रिक और डेमोग्राफिक डिटेल्स होती हैं। आधार कार्ड से जुड़े नियमों में हाल ही में कुछ बदलाव हुआ है। इसके अंतर्गत अगर आप आधार कार्ड में बायोमेट्रिक या डेमोग्राफिक डिटेल्स को अपडेट कराते हैं तो इसके लिए आपको पहले के मुकाबले ज्यादा चार्ज देना होगा। वहीं आधार से जुड़ी एक अच्छी खबर भी है भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यानी यूआईडीएआई ने बच्चों के आधार बायोमेट्रिक अपडेट के शुल्क को माफ कर दिया है।
2 of 5
Aadhaar Card
- फोटो : Adobestock
अगर आप अपने बच्चों का बायोमेट्रिक अपडेट कराना चाहते हैं तो इसके लिए आपको कोई पैसे नहीं देने होंगे। यह सेवा पूरी तरह से मुफ्त होगी। बच्चों का आधार कार्ड मुफ्त में अपडेट कराने की सुविधा 1 अक्तूबर से लागू हो चुकी है।
यह सुविधा एक साल तक प्रभावी रहेगी। इसके अंतर्गत अब 5 साल से लेकर 17 साल तक के बच्चों का बायोमेट्रिक आधार अपडेट बिल्कुल मुफ्त होगा। यूआईडीएआई के इस फैसले से करीब 6 करोड़ बच्चों को इसका फायदा मिलने की बात कही जा रही है।
वहीं जो बच्चे 5 साल से कम उम्र के होते हैं उनका बाल आधार बनाया जाता है। इन बच्चों की बायोमेट्रिक डिटेल्स जैसे फिंगरप्रिंट या आईरिस स्कैन नहीं लिया जाता है। इसके पीछे की वजह यह होती है कि इस उम्र में बच्चे पूरी तरह से विकसित नहीं होते हैं।
वहीं बच्चे की उम्र 5 साल होने के बाद उसके आधार कार्ड को अपडेट कराना जरूरी है। इस दौरान बच्चे की बायोमेट्रिक डिटेल्स आधार कार्ड में दर्ज करानी जरूरी है। इसके अलावा 15 से 17 साल की उम्र होने के बाद उनको दूसरी बार आधार बायोमेट्रिक अपडेट कराने की सलाह दी जाती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।