फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Free Aadhaar Update: बच्चों का आधार इस तरीके से मुफ्त में करवा सकते हैं अपडेट, बस इस आखिरी तारीख को कर लें नोट

Mon, 06 Oct 2025 03:26 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 06 Oct 2025 03:26 PM IST
सार

Baccho Ka Aadhar Card Free Mein Kaise Update Karwaye: अगर आप भी अपने बच्चे का आधार कार्ड अपडेट करवाना चाहते हैं, तो आप इसे मुफ्त में अपडेट करवा सकते हैं।

विज्ञापन
Aadhar Card Update: Children aadhaar card update without any fees check here process and last date
बच्चों के आधार कार्ड को कैसे मुफ्त में अपडेट करवाएं? - फोटो : Adobe stock

Children Free Aadhaar Update Process And Last Date: आज के इस दौर में कई दस्तावेज ऐसे हैं जिनका पास में होना जरूरी है, क्योंकि इनके न होने पर आपके कई काम अटक सकते हैं। जैसे, आपका पैन कार्ड हो गया, आपका ड्राइविंग लाइसेंस हो गया, वोटर आईडी कार्ड हो गया और राशन कार्ड जैसे कई अन्य दस्तावेज इस लिस्ट में शामिल हैं। ठीक ऐसे ही एक और दस्तावेज है जो बेहद जरूरी है और वो है आपका आधार कार्ड। अगर आपके पास आधार कार्ड नहीं है, तो आपको दिक्कत हो सकती है।



यहां तक कि छोटे बच्चों का भी आधार कार्ड बनता है। पर कई बार आधार कार्ड में गलती भी हो जाती है जिसे ठीक करवाना जरूरी होता है, वरना कोई काम अटक सकता है। इसलिए अगर आपके बच्चे के आधार कार्ड में भी कोई गलती है और आपको उसे ठीक करवाना हो, तो आप ये मुफ्त में करवा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं बच्चों के आधार कार्ड को कैसे मुफ्त में अपडेट करवाया जा सकता है और ये सुविधा कब तक है। आगे आप इस बारे में जान सकते हैं...

Aadhar Card Update: Children aadhaar card update without any fees check here process and last date
बच्चों के आधार कार्ड को कैसे मुफ्त में अपडेट करवाएं? - फोटो : Adobestock

क्या है सुविधा?

  • दरअसल, भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यानी यूआईडीएआई द्वारा बच्चों के आधार कार्ड को को मुफ्त में अपडेट किया जा रहा है। अगर आपके बच्चे के आधार कार्ड में भी कोई गलती है, तो आप उसे अपडेट करवा सकते हैं।
Aadhar Card Update: Children aadhaar card update without any fees check here process and last date
बच्चों के आधार कार्ड को कैसे मुफ्त में अपडेट करवाएं? - फोटो : Adobestock

क्या-क्या चीजें हो सकेंगी मुफ्त में अपेडट?

  • कई बच्चों के आधार कार्ड में को गलती प्रिंट हो जाती है। जैसे, नाम गलत हो सकता है या घर बदलने की वजह से लोगों को नया एड्रेस अपडेट करवाना होता है आदि। इसके अलावा 5 साल से कम उम्र के बच्चों के फिंगरप्रिंट और आईरिस स्कैन जैसी बायोमेट्रिक जानकारी अपडेट नहीं होती है। इसलिए आप अपने बच्चे की ये जानकारी 5 साल के बाद मुफ्त में अपडेट करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Aadhar Card Update: Children aadhaar card update without any fees check here process and last date
बच्चों के आधार कार्ड को कैसे मुफ्त में अपडेट करवाएं? - फोटो : Adobe Stock

किसे और कब तक मिलेगी?

  • अगर आपके बच्चे की उम्र 5 से 17 साल के बीच है, तो आप इस मुफ्त सेवा का लाभ ले सकेंगे। इसमें आप यूआईडीएआई की तरफ से अपने बच्चों के आधार के बायोमेट्रिक आदि को अपडेट करवा सकेंगे और वो भी मुफ्त में। 1 अक्तूबर 2025 से शुरू हो चुकी सुविधा का लाभ एक साल तक लिया जा सकेगा।
विज्ञापन
Aadhar Card Update: Children aadhaar card update without any fees check here process and last date
बच्चों के आधार कार्ड को कैसे मुफ्त में अपडेट करवाएं? - फोटो : Adobe Stock

कहां से करवा सकते हैं अपडेट?

  • अगर आपको भी अपने बच्चे के आधार कार्ड में कोई जानकारी अपडेट करवानी है तो आप इसको अपने नजदीकी आधार सेवा केंद्र पर जाकर अपडेट करवा सकते हैं। यहां पर संबंधित अधिकारी से मिलकर ये काम करवाया जा सकता है। बस जाने से पहले अपॉइंटमेंट लेकर ही जाएं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed