फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Govt Scheme: 5 लाख का लोन वो भी बिना ब्याज! सरकार चला रही है शानदार योजना, ऐसे मिलेगा लाभ

Tue, 30 Sep 2025 07:15 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Tue, 30 Sep 2025 07:15 PM IST
सार

इस योजना का उद्देश्य देश की ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को वित्तीय मजबूती देना है। इस योजना के जरिए सरकार महिलाओं को स्वरोजगार की दिशा में प्रोत्साहित करके उनकी आमदनी बढ़ाने पर विशेष ध्यान दे रही है।

विज्ञापन
Lakhpati Didi Yojana: Get 5 Lakh Loan Without Interest Check How To Apply
लखपति दीदी योजना - फोटो : Adobe Stock

भारत सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनको आर्थिक रूप से सशक्त करने के लिए कई शानदार योजनाओं को चला रही है। इन योजनाओं के जरिए भारत सरकार देश में महिलाओं की आय में बढ़ोतरी करके उनको देश के विकास में भागीदार बनाना चाहती है। इन्हीं में एक स्कीम का नाम लखपति दीदी योजना है। इस योजना का उद्देश्य देश की ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को वित्तीय मजबूती देना है। इस योजना के जरिए सरकार महिलाओं को स्वरोजगार की दिशा में प्रोत्साहित करके उनकी आमदनी बढ़ाने पर विशेष ध्यान दे रही है।



लखपति दीदी योजना एक खास तरह का स्किल ट्रेनिंग प्रोग्राम है, जिसके अंतर्गत सरकार महिलाओं को कौशल प्रशिक्षण प्रदान करके उनका छोटा मोटा व्यवसाय शुरू कराना चाहती है। इस स्कीम के अंतर्गत महिलाएं खेती, पशुपालन, हस्तशिल्प, सिलाई-कढ़ाई जैसे कार्यों से भी जुड़कर अपनी आय में इजाफा कर सकती हैं।

Lakhpati Didi Yojana: Get 5 Lakh Loan Without Interest Check How To Apply
लखपति दीदी योजना - फोटो : Adobe Stock

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कई बार लखपति दीदी योजना का जिक्र अपने भाषणों में कर चुके हैं। लखपति दीदी योजना के अंतर्गत महिलाओं को खुद का रोजगार शुरू करने की दिशा में प्रेरित करने के लिए सरकार 1 लाख से लेकर 5 लाख रुपये का लोन देती है। इस लोन पर महिलाओं को कोई ब्याज नहीं देना होता है। 

Lado Laxmi Yojana: किन महिलाओं को मिलेंगे लाडो लक्ष्मी योजना के अंतर्गत हर महीने 2100 रुपये, जानें यहां

Lakhpati Didi Yojana: Get 5 Lakh Loan Without Interest Check How To Apply
लखपति दीदी योजना - फोटो : Adobe Stock

वे महिलाएं जो लखपति दीदी योजना का लाभ लेना चाहती हैं उन्हें सबसे पहले स्वयं सहायता समूह के साथ जुड़ना होगा। स्वयं सहायता समूह के साथ जुड़ने के बाद महिलाओं को वहां पर स्किल ट्रेनिंग लेनी है। 

Aadhaar Card: 5 साल से कम उम्र के बच्चों का आधार कैसे बनता है? जानिए किन डॉक्यूमेंट्स की होती है जरूरत

विज्ञापन
विज्ञापन
Lakhpati Didi Yojana: Get 5 Lakh Loan Without Interest Check How To Apply
लखपति दीदी योजना - फोटो : Adobe Stock

स्किल ट्रेनिंग प्राप्त करने के बाद महिलाएं जिस बिजनेस को शुरू करना चाहती हैं उसका एक प्रोजेक्ट रिपोर्ट बनाना है। इस बिजनेस प्लान प्रोजेक्ट रिपोर्ट को स्वयं सहायता समूह के पास लेकर जाकर जमा करना होगा। इसके बाद इसे स्वयं सहायता समूह द्वारा सरकार के पास भेजा जाएगा। 

Fridge: अगर आप भी दीवार के नजदीक रखते हैं फ्रिज, तो जरूर जान लें ये बात

विज्ञापन
Lakhpati Didi Yojana: Get 5 Lakh Loan Without Interest Check How To Apply
लखपति दीदी योजना - फोटो : Adobe Stock

सरकार के द्वारा आपके बिजनेस प्लान रिपोर्ट का रिव्यू किया जाएगा। सरकार रिव्यू करने के बाद आपके नाम पर लोन जारी कर देगी। लोन मिलने के बाद आप अपने बिजनेस की शुरुआत कर सकती हैं। इस योजना का लाभ लेने के लिए आपके पास आधार कार्ड, पैन कार्ड, इनकम प्रूफ, बैंक पासबुक, पासपोर्ट साइज फोटो, मोबाइल नंबर जैसे दस्तावेज होने चाहिए।

Baby On Board: कार के पीछे क्यों लगाया जाता है यह बोर्ड? जानिए क्या है इसका मतलब

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed