Hindi News
›
Photo Gallery
›
Utility
›
Health Insurance Room Rent Limit: How a Small Mistake Can Increase Your Hospital Bill
{"_id":"6a9d757c703981a77b0e2a1c","slug":"health-insurance-room-rent-limit-how-a-small-mistake-can-increase-your-hospital-bill-2026-09-06","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हेल्थ इंश्योरेंस में रुम रेंट लीमिट क्या है? एडमिट होते समय न करें ये गलती वरना जेब से देना पड़ सकता है बिल","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
हेल्थ इंश्योरेंस में रुम रेंट लीमिट क्या है? एडमिट होते समय न करें ये गलती वरना जेब से देना पड़ सकता है बिल
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shikhar Baranawal
Updated Sun, 06 Sep 2026 07:45 PM IST
सार
अक्सर ऐसा होता है कि लोग जब हेल्थ इंश्योरेंस लेते हैं तो उससे जुड़ी कुछ जरूरी चीजें ध्यान से नहीं पढ़ पाते हैं। इसी में एक है रुम रेंट लीमिट। एडमिट होते समय बहुत से लोग रुम रेंट लीमिट का ध्यान नहीं देते हैं, जिससे बाद में उन्हें खुद के जेब से पैसे भरने पड़ते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
हेल्थ इंश्योरेंस
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
Health Insurance: हेल्थ इंश्योरेंस लेते समय लोग अक्सर सम इंश्योर्ड, प्रीमियम और अस्पतालों की लिस्ट देखते हैं। मगर बहुत से लोग पॉलिसी में लिखी रूम रेंट लिमिट पर ध्यान नहीं दे पाते हैं। यह छोटी-सी शर्त अस्पताल में भर्ती होने के समय आपकी जेब पर बड़ा असर डाल सकती है।
दरअसल, रूम रेंट लिमिट का मतलब है कि बीमा कंपनी अस्पताल के कमरे के किराए के लिए एक तय सीमा तक ही भुगतान करेगी। कुछ पॉलिसियों में यह सीमा नहीं होती, जबकि कुछ में कमरे के किराए पर रोजाना या कमरे की कैटेगरी के हिसाब से सीमा तय होती है। आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से समझते हैं।
2 of 5
health insurance new
- फोटो : Adobe stock
रूम रेंट लिमिट क्या होती है?
इसका मतलब है कि बीमा कंपनी एक दिन के कमरे के किराए के लिए अधिकतम कितनी रकम देगी। उदाहरण के लिए, पॉलिसी में 5,000 रुपये रोज की सीमा है और आपने इससे महंगा कमरा लिया, तो अतिरिक्त रकम आपको देनी पड़ सकती है।
3 of 5
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
कमरा महंगा लेने पर सिर्फ किराए का नुकसान नहीं होता
कुछ पॉलिसियों में रूम रेंट लिमिट पार करने पर अस्पताल के कुछ दूसरे खर्चों पर भी प्रोपोर्शनेट डिडक्शन लग सकता है। यानी कमरे की सीमा से ज्यादा खर्च होने पर बीमा कंपनी पूरे अस्पताल बिल का भुगतान नहीं कर सकती।
एक आसान उदाहरण समझिए
मान लीजिए आपकी पॉलिसी में 5,000 रुपये रोज की रूम रेंट लिमिट है, लेकिन आपने 10,000 रुपये रोज का कमरा लिया। अगर आपकी पॉलिसी में प्रोपोर्शनेट डिडक्शन का नियम है, तो कुछ एलिजिबल हॉस्पिटल एक्सपेंस का भुगतान भी उसी अनुपात में कम हो सकता है। हालांकि वास्तविक कटौती पॉलिसी की शर्तों पर निर्भर करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
हर हेल्थ इंश्योरेंस में रुम रेंट लीमिट नहीं होती
- फोटो : Adobe Stock
हर हेल्थ इंश्योरेंस में रुम रेंट लीमिट नहीं होती
कई पॉलिसियों में कमरे के किराए पर कोई अलग सीमा नहीं होती, जबकि कुछ में रकम या कमरे की कैटेगरी तय होती है। इसलिए पॉलिसी खरीदते समय सिर्फ सम इंश्योर्ड देखकर फैसला न करें। रुम रेंट, आईसीयू चार्जेज, को-पेमेंट और दूसरे सब लीमिट्स भी जरूर देखें।
विज्ञापन
5 of 5
अस्पताल में भर्ती होने से पहले क्या करें?
- फोटो : Adobe Stock
अस्पताल में भर्ती होने से पहले क्या करें?
भर्ती होने से पहले अपनी पॉलिसी में ईलिजिबल रुम केटैगरी और रुम रेंट लीमिट जरूर चेक करें। अस्पताल के इंश्योरेंस डेस्क से भी पूछें कि चुना गया कमरा आपकी पॉलिसी के तहत कवर है या नहीं। इससे बाद में क्लेम के समय अनचाहा खर्च सामने आने का जोखिम कम हो सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।