IRCTC Diwali Chhath Alert: दीवाली और छठ पूजा का त्योहार आने वाला है और जो भी लोग अपने घर से दूर रहते हैं वो इस त्योहार में जरूर अपने घर जाते हैं। यही वजह है कि इस दौरान सभी ट्रेनों में काफी भीड़ देखने को मिलती है। अब जैसा की हम सभी जानते हैं कि भारतीय रेलवे में यात्रा की तारीख से 60 दिन पहले एडवांस टिकट बुकिंग शुरू हो जाती है। आज लगभग दो महीने बाद दीवाली का त्योहार है और लोग अब दीवाली में यात्रा करने के लिए अभी टिकट की बुकिंग शुरु कर दिए हैं।
{"_id":"6a9d5e4fab2957daa80d29bf","slug":"irctc-diwali-chhath-festival-ticket-alert-avoid-common-booking-errors-to-save-your-money-2026-09-06","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दीवाली-छठ की ट्रेन टिकट बुक करते समय न करें ये गलतियां, ये लापरवाहियां कीं तो डूब जाएंगे सारे पैसे","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
दीवाली-छठ की ट्रेन टिकट बुक करते समय न करें ये गलतियां, ये लापरवाहियां कीं तो डूब जाएंगे सारे पैसे
Sun, 06 Sep 2026 06:06 PM IST
Shikhar Baranawal
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shikhar Baranawal
Updated Sun, 06 Sep 2026 06:06 PM IST
सार
Train Ticket Booking Rules: इन दिनों IRCTC पर दीवाली के समय घर जाने के लिए ट्रेनों की टिकटें तेजी से बुक हो रही हैं। ऐसे में IRCTC ने एक ट्वीट के माध्यम से एक महत्वपूर्ण सूचना जारी करके बताया है कि टिकट की बुकिंग के समय कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। आइए इस लेख में समझते हैं।
विज्ञापन
आईआरसीटीसी टिकट अलर्ट
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अधिकृत माध्यमों से ही कराएं टिकट की बुकिंग
- फोटो : Adobe Stock
अधिकृत माध्यमों से ही कराएं टिकट की बुकिंग
- टिकट सिर्फ आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट irctc.co.in या 'IRCTC Rail Connect' एप से ही बुक करें।
- किसी भी अनधिकृत दलाल या फर्जी एजेंट के झांसे में न आएं, क्योंकि इनसे ली गई टिकट अवैध मानी जा सकती है।
- रेलवे स्टेशन के आरक्षण काउंटर या रेलवे द्वारा मान्यता प्राप्त एजेंटों के माध्यम से ही टिकट लें।
यात्री विवरण में न करें गलती
- फोटो : Adobe Stock
यात्री विवरण में न करें गलती
- टिकट बुक करते समय अपना नाम, उम्र और लिंग बिल्कुल सही भरें ताकि चेकिंग के दौरान टीटीई से किसी तरह का कोई बहस न हो।
- टिकट में दर्ज नाम आपके सरकारी पहचान पत्र (जैसे वोटर आईडी, पैन कार्ड आदि) से पूरी तरह मेल खाना चाहिए।
- गलत विवरण पाए जाने पर आपको बिना टिकट माना जा सकता है और जुर्माना भरना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
अपना सही मोबाइल नंबर जरूर दर्ज करें
- फोटो : Adobe Stock
अपना सही मोबाइल नंबर जरूर दर्ज करें
- बुकिंग के समय केवल अपना ही चालू मोबाइल नंबर दर्ज करें ताकि ट्रेन के समय और प्लेटफॉर्म की जानकारी मिलती रहे।
- टिकट कैंसिल करने या ट्रेन कैंसिल होने की स्थिति में रिफंड का मैसेज और ओटीपी आपके मोबाइल नंबर पर ही आएगा।
- साइबर कैफे या एजेंट से बुकिंग कराते समय सुनिश्चित करें कि वे अपना नहीं, बल्कि आपका मोबाइल नंबर दर्ज करें।
विज्ञापन
टिकट कैंसिल होने और रिफंड के नियम समझें
- फोटो : Adobe Stock
टिकट कैंसिल होने और रिफंड के नियम समझें
- गलत जानकारी दर्ज होने पर अगर आप टिकट कैंसिल करते हैं, तो रिफंड का पैसा अटक सकता है।
- टिकट बुक करते समय पेमेंट केवल सुरक्षित गेटवे या अपने पर्सनल यूपीआई/कार्ड से ही करें।
- किसी भी तरह की धोखाधड़ी या समस्या होने पर तुरंत आईआरसीटीसी के आधिकारिक हेल्पलाइन नंबर 139 पर संपर्क करें।