फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फ्रिज का दरवाजा बार-बार खोलते हैं? बिजली के बिल पर पड़ सकता है सीधा असर

Wed, 16 Sep 2026 03:24 PM IST
दीक्षा पाठक यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 16 Sep 2026 03:24 PM IST
सार

Fridge Power Consumption: फ्रिज का दरवाजा बार-बार खोलने से हर बार बहुत ज्यादा बिजली खर्च नहीं होती, लेकिन दरवाजा देर तक खुला रहने या बार-बार खोलने की आदत से फ्रिज को ठंडक बनाए रखने के लिए ज्यादा काम करना पड़ सकता है। इससे बिजली की खपत बढ़ सकती है।
 

विज्ञापन
Does Opening the Refrigerator Door Frequently Increase Electricity Consumption
हर थोड़ी देर में फ्रिज खोलने की आदत पड़ सकती है भारी - फोटो : AI

घर में फ्रिज दिनभर में न जाने कितनी बार खुलता है। कभी पानी निकालने के लिए, कभी सब्जी रखने के लिए तो कभी बस यह देखने के लिए कि अंदर क्या रखा है। कई लोगों को लगता है कि फ्रिज को बार-बार खोलने से बिजली का बिल काफी बढ़ जाता है। लेकिन क्या वाकई ऐसा है? इसमें कुछ सच्चाई जरूर है, लेकिन मामला इतना सीधा नहीं है। तो आज की खबर में हम आपको इसी के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

Does Opening the Refrigerator Door Frequently Increase Electricity Consumption
हर थोड़ी देर में फ्रिज खोलने की आदत पड़ सकती है भारी - फोटो : एआई जनरेटेड

फ्रिज का दरवाजा खुलते ही क्या होता है?
जब फ्रिज का दरवाजा खोला जाता है तो अंदर की ठंडी हवा बाहर निकलती है और कमरे की गर्म हवा अंदर चली जाती है। दरवाजा बंद होने के बाद फ्रिज को अंदर का तापमान फिर से कम करना पड़ता है। इसके लिए कंप्रेसर कुछ समय तक चलता है।

Does Opening the Refrigerator Door Frequently Increase Electricity Consumption
हर थोड़ी देर में फ्रिज खोलने की आदत पड़ सकती है भारी - फोटो : एआई जनरेटेड

कब नहीं होता है ज्यादा असर?
अगर आप दिन में कई बार थोड़ी देर के लिए फ्रिज खोलते हैं और तुरंत बंद कर देते हैं तो इसका असर बहुत ज्यादा नहीं होता। लेकिन दरवाजा बार-बार खोलना और हर बार काफी देर तक खुला छोड़ना अलग बात है। ऐसी स्थिति में फ्रिज को अंदर की ठंडक बनाए रखने के लिए ज्यादा समय तक काम करना पड़ सकता है। इसलिए यह कहना सही नहीं होगा कि फ्रिज का दरवाजा एक-दो बार खोलने से बिजली का बिल अचानक बढ़ जाएगा। असली फर्क लंबे समय तक दरवाजा खुला रखने और बार-बार खोलने की आदत से पड़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Does Opening the Refrigerator Door Frequently Increase Electricity Consumption
हर थोड़ी देर में फ्रिज खोलने की आदत पड़ सकती है भारी - फोटो : एआई जनरेटेड

सिर्फ दरवाजा ही नहीं, इन चीजों पर भी दें ध्यान
फ्रिज की बिजली खपत पर सिर्फ दरवाजा खोलने का असर नहीं पड़ता। अगर दरवाजे की रबर ठीक से चिपक नहीं रही है या उसमें गैप बन गया है तो ठंडी हवा बाहर निकल सकती है। ऐसे में फ्रिज को तापमान बनाए रखने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है।

विज्ञापन
Does Opening the Refrigerator Door Frequently Increase Electricity Consumption
हर थोड़ी देर में फ्रिज खोलने की आदत पड़ सकती है भारी - फोटो : एआई जनरेटेड

फ्रिज में जरूरत से ज्यादा न भरें सामान
इसी तरह फ्रिज को जरूरत से ज्यादा सामान से भर देना भी ठीक नहीं है। सामान इतना न ठूंसें कि अंदर हवा के आने-जाने की जगह ही न बचे। फ्रिज को गैस चूल्हे, ओवन या ऐसी जगह से भी दूर रखना चाहिए जहां लगातार ज्यादा गर्मी रहती हो। बिजली बचाने के लिए छोटी सी आदत अपनाएं। फ्रिज खोलने से पहले तय कर लें कि क्या निकालना है और सामान मिलते ही दरवाजा बंद कर दें। बार-बार सिर्फ अंदर देखने के लिए फ्रिज खोलने से बचें। कुल मिलाकर, फ्रिज का दरवाजा खोलना बिजली के बिल को तुरंत बहुत ज्यादा नहीं बढ़ाता। लेकिन अगर दरवाजा बार-बार और देर तक खुला रहता है, साथ ही फ्रिज की रबर या रखरखाव में भी दिक्कत है तो बिजली की खपत बढ़ सकती है।

बारिश गई तो पंखा, एसी और कूलर को यूं ही न छोड़ें, वरना अगली बार हो सकती है बड़ी दिक्कत

बारिश होते ही घर में क्यों आने लगते हैं छोटे कीड़े? इन 5 जगहों पर सबसे पहले दें ध्यान

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed