फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बात टू-व्हीलर की: बाइक लंबे समय से खड़ी है? चलाने से पहले इन 4 चीजों को जरूर करें चेक

Wed, 16 Sep 2026 05:22 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 16 Sep 2026 05:22 PM IST
सार

लंबे समय तक खड़ी रहने के बाद बाइक को सीधे सड़क पर दौड़ाना सही नहीं है, लेकिन क्या आप इसके पीछे के कारण जानते हैं?

विज्ञापन
Bike Parked for a Long Time? Check These 4 Things Before Riding
लंबी बाइक को चलाने से पहले क्या चीजें चेक करें? - फोटो : Amar Ujala AI

Bike Tips: आज के समय में लोग जितना कार चलाना पसंद करते हैं, उतना ही लोग टू-व्हीलर यानी बाइक चलाना भी पसंद करते हैं। पर अगर आपकी बाइक कई दिनों या हफ्तों से खड़ी है, तो उसे चलाने से पहले कुछ जरूरी चीजों की जांच जरूर करें।



पर क्या आप जानते हैं कि अगर आपकी बाइक कई दिनों तक या लंबे समय से खड़ी है तो आपको उसे चलाने से पहले किन चीजों को चेक करना चाहिए? चलिए जानते हैं इनके बारे में। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...

Bike Parked for a Long Time? Check These 4 Things Before Riding
लंबी बाइक को चलाने से पहले क्या चीजें चेक करें? - फोटो : AI Generated

लंबे समय से खड़ी बाइक चलाने से पहले क्या चीजें चेक करें?

टायर और हवा की जांच करें

  • सबसे पहले दोनों टायरों को ध्यान से देखें, क्योंकि लंबे समय तक एक ही जगह खड़ी रहने से टायर में हवा कम हो सकती है
  • टायर में कट, दरार हो सकती है, ये भी चेक करें
  • अगर बाइक में ट्यूबलेस टायर हैं, तो किसी कील या दूसरी चीज से पंचर होने की भी जांच करें
  • अगर दिक्कत है, तो टायर चेक करवाएं उसके बाद ही बाइक चलाएं
Bike Parked for a Long Time? Check These 4 Things Before Riding
लंबी बाइक को चलाने से पहले क्या चीजें चेक करें? - फोटो : Royal Enfield

ब्रेक जरूर चेक करें

  • बाइक चलाने से पहले फ्रंट और रियर दोनों ब्रेक को जांचना जरूरी है
  • बाइक को धीरे से आगे-पीछे करके देखें कि ब्रेक सही तरीके से काम कर रहे हैं या नहीं
  • ब्रेक लीवर या पेडल बहुत ढीला महसूस हो तो बाइक चलाने से बचें
  • डिस्क ब्रेक वाली बाइक में डिस्क की सतह पर जंग या गंदगी दिखाई दे सकती है
विज्ञापन
विज्ञापन
Bike Parked for a Long Time? Check These 4 Things Before Riding
लंबी बाइक को चलाने से पहले क्या चीजें चेक करें? - फोटो : Adobe Stock

बैटरी और इलेक्ट्रिकल सिस्टम देखें

  • लंबे समय तक बाइक खड़ी रहने पर बैटरी की चार्जिंग कम हो सकती है या बैटरी डाउन हो सकती है
  • इग्निशन ऑन करके हेडलाइट, इंडिकेटर, हॉर्न और ब्रेक लाइट चेक करें
  • अगर इलेक्ट्रिक सिस्टम कमजोर दिखाई दे या सेल्फ-स्टार्ट काम न करे, तो बैटरी चेक करें या मेकैनिक से चेक करवाएं
विज्ञापन
Bike Parked for a Long Time? Check These 4 Things Before Riding
लंबी बाइक को चलाने से पहले क्या चीजें चेक करें? - फोटो : Freepik

इंजन ऑयल और लीक की जांच करें

  • बाइक स्टार्ट करने से पहले इंजन के आसपास किसी तरह के तेल या दूसरे तरल पदार्थ के रिसाव की जांच करें
  • बाइक इंजन ऑयल है या नहीं, ये जरूर चेक करें
  • ऐसा इसलिए क्योंकि कम या बिना इंजन ऑयल के बाइक स्टार्ट करने पर इंजन सीज हो सकता है
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed