फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अलर्ट: मिक्सर चलाते समय क्यों आती है जलने की गंध? मोटर खराब होने से पहले पहचानें ये 4 संकेत

Wed, 16 Sep 2026 03:34 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 16 Sep 2026 03:34 PM IST
सार

मिक्सर चलाते समय जलने जैसी गंध आना हमेशा मोटर खराब होने का संकेत नहीं होता, लेकिन इसे नजरअंदाज करना भी सही नहीं है। आप यहां इस बारे में जान सकते हैं।

विज्ञापन
Why Does a Mixer Grinder Smell Burnt? Know the Warning Signs Before Motor Failure
मिक्सर खराब होने से पहले क्या संकेत मिलते हैं? - फोटो : Amar Ujala AI

घर में रोजाना इस्तेमाल होने वाली मिक्सर अचानक जलने जैसी गंध देने लगे तो ज्यादातर लोग इसे मोटर खराब होने का संकेत मान लेते हैं। हालांकि, हर बार ऐसा नहीं होता।



दरअसल, कई बार मिक्सर पर जरूरत से ज्यादा लोड पड़ने के कारण मोटर गर्म हो जाती है। ऐसी स्थिति में कुछ समय के लिए जलने जैसी गंध महसूस हो सकती है। ऐसे में आप यहां वो चार संकेत जान सकते हैं जो आपको इशारा दे सकते हैं कि मोटर खराब हो गई है। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...

Why Does a Mixer Grinder Smell Burnt? Know the Warning Signs Before Motor Failure
मिक्सर खराब होने से पहले क्या संकेत मिलते हैं? - फोटो : freepik.com

मिक्सर की मोटर खराब होने पर कौन से 4 संकेत मिल सकते हैं?

नंबर 1

  • मिक्सर में मोटर को घुमाने के लिए इलेक्ट्रिक करंट की जरूरत होती है
  • जब मोटर पर सामान्य से ज्यादा भार पड़ता है
  • तो मिक्सर को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है और वो गर्म हो सकती है
  • ऐसे में गर्म होने के कारण मिक्सर बंद हो सकती है
Why Does a Mixer Grinder Smell Burnt? Know the Warning Signs Before Motor Failure
मिक्सर खराब होने से पहले क्या संकेत मिलते हैं? - फोटो : freepik.com

नंबर 2

  • मिक्सर जार में जरूरत से ज्यादा चीजें भरने की वजह से भी गंध आ सकती है
  • खासकर बहुत गाढ़ी या भारी चीजें पीसते समय मोटर पर ज्यादा दबाव पड़ता है
  • अगर ब्लेड आसानी से नहीं घूम रहा है या सामग्री ब्लेड में फंस गई है, तो मोटर पर अतिरिक्त लोड पड़ सकता है
  • ऐसी स्थिति में मिक्सर को तुरंत बंद करना बेहतर है और प्लग निकालकर जार और ब्लेड को चेक करें
विज्ञापन
विज्ञापन
Why Does a Mixer Grinder Smell Burnt? Know the Warning Signs Before Motor Failure
मिक्सर खराब होने से पहले क्या संकेत मिलते हैं? - फोटो : AI Generated

नंबर 3

  • मिक्सर को लंबे समय तक लगातार चलाने पर मोटर का तापमान बढ़ सकता है
  • इसलिए एक ही बार में बहुत देर तक चलाने के बजाय थोड़ा-थोड़ा करके चलाएं या मिक्सर की क्षमता के अनुसार इस्तेमाल करना चाहिए
  • मिक्सर को बंद करने के बाद मोटर को ठंडा होने का समय देना भी जरूरी है
विज्ञापन
Why Does a Mixer Grinder Smell Burnt? Know the Warning Signs Before Motor Failure
मिक्सर खराब होने से पहले क्या संकेत मिलते हैं? - फोटो : freepik.com

नंबर 4

  • अगर मिक्सर सामान्य मात्रा में चीजें पीसते समय भी बार-बार जलने की गंध दे रही है, तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए
  • इसके साथ अगर मोटर से असामान्य आवाज आए, जार का ब्लेड ठीक से न घूमे, मिक्सर अचानक बंद हो जाए या धुआं दिखाई दे, तो इसका इस्तेमाल करने से बचें
  • यही नहीं, कभी-कभी मोटर के अंदर मौजूद वायरिंग या इलेक्ट्रिकल पार्ट्स में खराबी होने पर भी जलने जैसी गंध आ सकती है
  • ऐसे में मिक्सर को इलेक्ट्रिशियन को चेक करवाएं
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed