फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Diwali: दिल्ली में फेमस हैं ये इलेक्ट्रॉनिक मार्केट, सस्ते में मिल जाएंगे लैपटॉप, स्मार्टफोन और बाकी गैजेट्स

Thu, 24 Oct 2024 03:59 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Thu, 24 Oct 2024 03:59 PM IST
विज्ञापन
Diwali 2024: Best Electronic Market In Delhi
Best Electronic Market In Delhi - फोटो : AdobeStock

Diwali 2024: दिवाली और धनतेरस आने में अब महज कुछ ही दिन बचे हैं। इस समय अक्सर लोग इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जैसे टीवी, स्मार्टफोन, लैपटॉप, वॉशिंग मशीन आदि चीजों की जमकर खरीदारी करते हैं। त्योहारी सीजन की वजह से इस समय इन एप्लायंसेस पर छूट भी काफी मिलती है। अगर आप धनतेरस या दिवाली के मौके पर इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आज हम आपको दिल्ली के उन चुनिंदा बाजारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां से आप एक अच्छी डील खरीद सकते हैं।



यहां आपको कई तरह के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और गैजेट्स सस्ते दाम में मिल जाएंगे। दिल्ली के ये इलेक्ट्रॉनिक मार्केट काफी लोकप्रिय हैं। यहां केवल दिल्ली से ही नहीं बल्कि आस पास के राज्यों जैसे उत्तर प्रदेश, हरियाणा और बाकी जगहों से भी लोग खरीदारी करने के लिए आते हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से - 

Diwali 2024: Best Electronic Market In Delhi
Best Electronic Market In Delhi - फोटो : AdobeStock

नेहरू प्लेस

नेहरू प्लेस की गिनती देश के बड़े आईटी बाजारों में की जाती है। दूसरी जगहों की तुलना में यहां आप कम कीमत पर इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीद सकते हैं। दिवाली के मौके पर आप यहां से लैपटॉप, स्मार्टफोन, वॉशिंग मशीन आदि चीजों की खरीदारी कर सकते हैं। 

Diwali 2024: Best Electronic Market In Delhi
Best Electronic Market In Delhi - फोटो : AdobeStock

पालिका बाजार

पालिका बाजार दिल्ली के राजीव प्लेस के पास स्थित है। यहां आपको सस्ते इलेक्ट्रॉनिक सामान मिल जाएंगे। गौर करने वाली बात है कि यहां पर ज्यादातर सामान लोकल कंपनियों के होते हैं। 

Diwali 2024: इस दिवाली घर ले आएं यह तोहफा, रिटायरमेंट के समय मिल सकते हैं 1.3 करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
Diwali 2024: Best Electronic Market In Delhi
Best Electronic Market In Delhi - फोटो : AdobeStock

करोल बाग 

करोल बाग भी दिल्ली का काफी लोकप्रिय इलेक्ट्रॉनिक मार्केट है। यहां आपको कई तरह के इलेक्ट्रॉनिक सामान मिल जाएंगे। इसके अलावा आप यहां से कम रेट पर फोन, उसकी एसेसरीज और बाकी उपकरण खरीद सकते हैं। 

विज्ञापन
Diwali 2024: Best Electronic Market In Delhi
Best Electronic Market In Delhi - फोटो : AdobeStock

चांदनी चौक, लाजपत नगर और भागीरथ पैलेस

चांदनी चौक और लाजपत नगर भी दिल्ली के काफी लोकप्रिय मार्केट हैं। यहां से आप सस्ती कीमत पर अच्छे और टिकाऊ इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खरीद सकते हैं। इसके अलावा भागीरथ पैलेस भी काफी मशहूर इलेक्ट्रॉनिक मार्केट है। यहां आपको सस्ते में झालर और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण मिल जाएंगे।

Dhanteras 2024: धनतेरस पर खरीदने जा रहे हैं सोना, तो जान लीजिए कानूनी तौर पर घर में कितना रख सकते हैं गोल्ड

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed