Dhanteras 2024: त्योहारी सीजन की शुरुआत हो चुकी है। धनतेरस और दिवाली आने में अब महज कुछ ही दिन बचे हैं। इस साल 29 अक्तूबर के दिन धनतेरस का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन धन्वंतरि देव, लक्ष्मी जी और कुबेर महाराज की पूजा की जाती है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन नई चीजों को खरीदना काफी शुभ माना गया है। इसी वजह से कई लोग धनतेरस के दिन बर्तन, गाड़ी, सोने और चांदी की जमकर खरीदारी करते हैं।
Dhanteras 2024: धनतेरस पर खरीदने जा रहे हैं सोना, तो जान लीजिए कानूनी तौर पर घर में कितना रख सकते हैं गोल्ड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आयकर कानूनों के नियमों के अंतर्गत घर में सोना रखने की सीमा तय की गई है। नियमों के अंतर्गत आप एक सीमित मात्रा में ही अपने घर में सोना रख सकते हैं। अगर आप इससे ज्यादा सोना रखते हैं तो इस स्थिति में आपको इसका सबूत दिखाना होगा।
आयकर कानूनों के नियमों के मुताबिक वे महिलाएं जो विवाहित हैं वो अपने पास 500 ग्राम सोना रख सकती हैं। इसके अलावा वे महिलाएं जो विवाहित नहीं हैं वे अपने पास कुल 250 ग्राम तक सोना रख सकती हैं।
Diwali 2024: दिवाली पर मिलने वाले बोनस को इन स्कीम्स में करें निवेश, मिल सकता है शानदार रिटर्न
इसके अलावा पुरुष अपने पास 100 ग्राम तक सोना रख सकते हैं। नियमों के अंतर्गत अगर निर्धारित की गई इस सीमा के अंतर्गत सोना मिलता है तो सरकार आपसे सोना नहीं जब्त करेगी।
Dhanteras 2024: क्या सच में दुकानों पर मिलता है 24 कैरेट का गोल्ड? जानिए 22 और 24 कैरेट सोने के बीच का अंतर?
अगर आपके पास आयकर कानूनों के नियमों द्वारा तय की गई सीमा से ज्यादा सोना मिलता है तो आपको इसकी रशीद और सबूत दिखाना होगा। आपको इस बारे में पता होना चाहिए कि घर में रखे सोने पर आपको किसी प्रकार का कोई टैक्स नहीं देना होता है। इसके अलावा अगर आप उसको बेचते हैं तो उस पर आपको टैक्स देना होता है।