UPI Payment: आज के समय में यूपीआई से पैसे भेजना बेहद आसान हो गया है। चाहे किसी दुकान पर भुगतान करना हो या किसी दोस्त को पैसे भेजने हों, कुछ सेकंड में ट्रांजेक्शन पूरा हो जाता है, लेकिन यही जल्दबाजी कई बार परेशानी का कारण बन सकती है। कई बार लोग गलत यूपीआई आईडी चुन लेते हैं या मोबाइल नंबर में गलती कर बैठते हैं।
{"_id":"6b03e346945c6129fc056b8d","slug":"what-to-do-if-you-send-money-to-the-wrong-upi-account-know-the-recovery-process-2026-11-23","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जानना जरूरी: यूपीआई से गलत खाते में पैसे भेज दिए तो क्या करें? यहां जानें वरना हो सकती है दिक्कत","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
जानना जरूरी: यूपीआई से गलत खाते में पैसे भेज दिए तो क्या करें? यहां जानें वरना हो सकती है दिक्कत
Mon, 23 Nov 2026 12:25 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Mon, 23 Nov 2026 12:25 PM IST
सार
- UPI Payment: यूपीआई से गलती से किसी दूसरे व्यक्ति के खाते में पैसे भेजने पर ट्रांजेक्शन अपने आप रिवर्स नहीं होता
- ऐसी स्थिति में तुरंत बैंक और यूपीआई ऐप में शिकायत दर्ज कराना जरूरी है
विज्ञापन
UPI से पेमेंट करने वाले ध्यान दें!
- फोटो : Amar Ujala AI
Trending Videos
UPI से पेमेंट करने वाले ध्यान दें!
- फोटो : Adobe Stock
सफल ट्रांजेक्शन में क्या होगा?
- सबसे पहले यह समझना जरूरी है नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया यानी एनपीसीआई के मुताबिक, एक बार सफल ट्रांजेक्शन होने के बाद उसे अपने आप रिवर्स नहीं किया जा सकता
- ऐसी स्थिति में पैसे वापस मिलने के लिए रिसीवर की सहमति जरूरी हो सकती है
UPI से पेमेंट करने वाले ध्यान दें!
- फोटो : AdobeStock
गलत खाते में पैसे जाने पर क्या करें?
- अगर आपने गलत खाते में पैसे भेज दिए हैं तो बिना देरी किए अपने बैंक के कस्टमर केयर से संपर्क करें
- बैंक को बताएं कि आपने गलती से गलत यूपीआई आईडी या मोबाइल नंबर पर पेमेंट कर दी है
- शिकायत करते समय ट्रांजेक्शन आईडी, भुगतान की तारीख, कितने पैसे भेजे हैं और संबंधित स्क्रीनशॉट अपने पास रखें
विज्ञापन
विज्ञापन
UPI से पेमेंट करने वाले ध्यान दें!
- फोटो : Adobe Stock
- बैंक से इस मामले में चार्जबैक या रिकवरी प्रक्रिया शुरू करने का अनुरोध करें
- ध्यान रखें कि शिकायत करने का मतलब यह नहीं है कि पैसा वापस मिलने की गारंटी मिल गई है
विज्ञापन
UPI से पेमेंट करने वाले ध्यान दें!
- फोटो : Adobe Stock
यूपीआई एप पर भी कर सकते हैं शिकायत
- आपने जिस भी यूपीआई एप से पेमेंट की है, उसे खोलें
- फिर उसमें ट्रांजेक्शन हिस्ट्री पर जाएं
- संबंधित भुगतान को चुनकर Help या Raise Complaint के विकल्प पर जाएं
- वहां गलत खाते में पैसे भेजने से जुड़ी शिकायत दर्ज करें
- शिकायत का रेफरेंस नंबर अपने पास रखें
- यहां से भी आपकी मदद हो सकती है
