Diwali 2024 Investment Plan: दिवाली आने में अब महज कुछ ही दिन बचे हैं। इस साल 31 अक्तूबर की तारीख को दिवाली मनाई जाएगी। इसी कड़ी में आज हम आपको एक बेहद ही शानदार निवेश योजना के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां दिवाली के शुभ अवसर पर आप मात्र 5 हजार रुपये निवेश करके अपने रिटायरमेंट के समय 1.3 करोड़ रुपये का बड़ा फंड इकट्ठा कर सकते हैं।
यह पैसे भविष्य में आपकी आर्थिक जरूरतों को पूरा करेंगे। इसमें आपको म्यूचुअल फंड स्कीम में निवेश करना है। गौर करने वाली बात है कि म्यूचुअल फंड निवेश बाजार जोखिमों के अधीन आते हैं। वहीं अगर आप योजनाबद्ध ढंग से इस स्कीम में निवेश करते हैं तो यहां से आपको अच्छा खासा रिटर्न मिल सकता है। इसी कड़ी में आइए समझते हैं निवेश के उस गणित के बारे में जिसकी मदद से आप पांच हजार रुपये निवेश करके 1.3 करोड़ रुपये इकट्ठा कर सकते हैं। आइए जानते हैं -
2 of 5
Invesment
- फोटो : AdobeStock
मान लीजिए आपकी उम्र 30 साल है। ऐसे में आपको 30 साल की उम्र में किसी एक अच्छी म्यूचुअल फंड स्कीम में एसआईपी बनवानी होगी। एसआईपी बनवाने के बाद आपको उसमें हर महीने पांच हजार रुपये का निवेश करना है।
3 of 5
Invesment
- फोटो : AdobeStock
पांच हजार रुपये महीने का यह निवेश आपको पूरे 30 सालों तक करना होगा। निवेश अवधि के दौरान आपको इस बात की उम्मीद भी करनी है कि आपके निवेश पर सालाना 11 प्रतिशत का अनुमानित रिटर्न मिलता रहे।
4 of 5
Invesment
- फोटो : AdobeStock
अगर रिटर्न आपकी उम्मीदों के अनुरूप मिलता है तो आप 30 सालों के बाद मैच्योरिटी के समय 1.3 करोड़ रुपये इकट्ठा कर सकेंगे। ये पैसे भविष्य में आपको आर्थिक स्तर पर सशक्त करेंगे।
5 of 5
Invesment
- फोटो : AdobeStock
डिस्कलेमर: म्यूचुअल फंड में निवेश किया गया पैसा बाजार जोखिमों के अधीन आता है। इसमें निवेश करने से पहले विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें। अगर आप बिना जानकारी के म्यूचुअल फंड में निवेश करते हैं। इस स्थिति में आपको एक बड़े घाटे का सामना करना पड़ सकता है। म्यूचुअल फंड में किए गए निवेश पर मिलने वाला रिटर्न बाजार के व्यवहार द्वारा तय होता है।