Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आधार कार्ड में कौन-कौन सी जानकारी आप घर बैठे बदल सकते हैं? यहां समझें

Sun, 22 Nov 2026 02:22 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Sun, 22 Nov 2026 02:22 PM IST
सार

  • Aadhaar Card Update Online From Home: आधार कार्ड अक्सर लोगों को कुछ न कुछ संशोधन कराने की जरूरत पड़ती है। 
  • ऐसे में बहुत कम लोगों को मालूम है कि वो कुछ जानकारियां तो आसानी से घर बैठे ही बदल सकते हैं। आइए इसी के बारे में जानते हैं।

विज्ञापन
Which Details on Your Aadhaar Card Can You Update From Home? Understand Here
आधार कार्ड अपडेट ऑनलाइन - फोटो : AI

आजकल बैंकिंग, सरकारी योजनाओं और पहचान से जुड़े लगभग हर काम में आधार कार्ड जरूरी हो गया है। ऐसे में अक्सर लोगों को आधार कार्ड में कुछ चीजें बदलवानी पड़ती हैं, जिसके लिए अधिकतर लोग आधार सेंटर पर जाकर लाइन लगाकर जरूरी जानकारी बदलवाते हैं। मगर ये बात बहुत कम लोगों को मालूम है कि कुछ जरूरी जानकारियां तो आप घर बैठे भी बदल सकते हैं।



यूआईडीएआई के नियमों के अनुसार हर जानकारी तो ऑनलाइन अपडेट नहीं होती है, लेकिन कुछ सुविधाएं आप घर बैठे आसानी से अपने मोबाइल से ही अपडेट कर सकते हैं। अधूरी जानकारी या जानकारी के आभाव में अक्सर लोगों का समय और मेहनत दोनों खराब होता है। आइए इस लेख में इसी के बारे विस्तार से जानते हैं कि घर बैठे क्या-क्या चीजें बदल सकते हैं।

Trending Videos
Which Details on Your Aadhaar Card Can You Update From Home? Understand Here
घर बैठे क्या बदल सकते? - फोटो : Adobe Stock

घर बैठे क्या बदल सकते?

  • आप ऑनलाइन माध्यम से मुख्य रूप से अपने आधार कार्ड में दर्ज पता अपडेट कर सकते हैं और पहचान व पते के प्रमाण पत्र से जुड़े दस्तावेज अपलोड कर सकते हैं।
  • इसके लिए वैध प्रमाण पत्र और पंजीकृत मोबाइल नंबर पर ओटीपी जरूरी होता है।
  • इसके अलावा आप मोबाइल नंबर और इमेल आईडी भी घर बैठे खुद से बदल सकते हैं, मगर इसमें शर्त ये होता है कि आपको अपने पुराने मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी देना होता है।
Which Details on Your Aadhaar Card Can You Update From Home? Understand Here
ऑनलाइन अपडेट कैसे करें? - फोटो : Adobe Stock

ऑनलाइन अपडेट कैसे करें?

  • आधार के आधिकारिक पोर्टल या 'आधार' एप पर लॉगिन करके अपडेट सेक्शन में जाएं और जरूरी जानकारी व दस्तावेज अपलोड करें।
  • बता दें कि किसी भी तरह से सुधार के लिए आपको 75 रुपये का शुल्क देना होता है।
  • आवेदन के बाद मिलने वाले अनुरोध नंबर से आप अपने अपडेट की स्थिति भी आसानी से ट्रैक कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Which Details on Your Aadhaar Card Can You Update From Home? Understand Here
केंद्र जाना कब जरूरी होता? - फोटो : Adobe Stock

केंद्र जाना कब जरूरी होता?

  • नाम, जन्मतिथि, लिंग और फोटो, फिंगरप्रिंट व आइरिस जैसे बायोमेट्रिक बदलाव के लिए आधार केंद्र जाना होता है।
  • इन जानकारियों के लिए तय सीमा और प्रमाण पत्र के नियम भी लागू होते हैं।
विज्ञापन
Which Details on Your Aadhaar Card Can You Update From Home? Understand Here
क्या रखें खास सावधानी? - फोटो : Adobe Stock
क्या रखें खास सावधानी?
  • ऑनलाइन अपडेट करते समय दस्तावेज साफ और पढ़ने योग्य हों तथा जानकारी सही भरी गई हो, इस बात का ध्यान रखें।
  • किसी भी अनधिकृत वेबसाइट या एजेंट के बजाय हमेशा आधिकारिक प्रक्रिया का ही इस्तेमाल करें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed