Bike Tips And Tricks: मानसून के सीजन ने दस्तक दे दिया है। भारत के विभिन्न राज्यों में इस समय जमकर बारिश हो रही है। कई जगहों पर सड़कों पर जलभराव देखने को मिल रहा है। इस कारण लोगों को कहीं पर आने जाने में कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के सीजन में अक्सर बाइक चलाते समय कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। सड़क पर जलभराव होने से कई बार बाइक चलाते वक्त वह बंद हो जाती है। ऐसे में लोगों को मजबूरन अपनी बाइक को पैदल लेकर दूर तक चलना पड़ता है। इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ ऐसी जरूरी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका विशेष ध्यान बाइक को बरसात के सीजन में चलाते समय रखना चाहिए। अगर आप इन बातों का ध्यान नहीं रखते हैं तो बरसात के मौसम में बाइक चलाते समय एक्सीडेंट का खतरा बढ़ सकता है।
Bike Tips: बरसात के सीजन में बाइक से कर रहे हैं सफर, तो जरूर जान लें ये बातें
बरसात के सीजन में आपको तेज रफ्तार पर बाइक नहीं चलानी चाहिए। इस दौरान बाइक चलाते समय आपको स्पीड कम करके रखनी चाहिए। बरसात के सीजन में तेज स्पीड पर गाड़ी चलाने से सड़क पर बाइक आउट ऑफ कंट्रोल हो सकती है।
Mutual Fund SIP: मात्र 6 हजार रुपये निवेश करके इकट्ठा कर सकते हैं 27.5 लाख, समझिए पूरा गणित
बरसात के सीजन में आपको बाइक चलाते समय दूसरे वाहनों से एक पर्याप्त दूरी बनाकर रखनी चाहिए। अगर आपसे आगे चल रहा वाहन अचानक रुकता है तो आप भी सुरक्षित तरीके से अपनी बाइक को रोक सकेंगे।
Aadhaar Card: आधार कार्ड में कितनी बार अपडेट करा सकते हैं नाम, पता और जन्मतिथि?
बारिश के मौसम में बाइक चलाते समय आपको अपनी हेडलाइट हमेशा ऑन करके रखना चाहिए। अगर आपकी बाइक की लाइट खराब है तो उसको तुरंत ठीक करवा लेना चाहिए। बारिश के मौसम में विजिबिलिटी थोड़ी कम हो जाती है। ऐसे में लाइट से आप दूसरे वाहनों को अपनी मौजूदगी के बारे में बता सकेंगे।
AC: मानसून के सीजन में आपके एसी से भी टपक रहा है पानी, तो लीकेज की समस्या को दूर करने के लिए तुरंत करें ये काम
बरसात के मौसम में आपको बाइक चलाते समय हेलमेट और दूसरे सेफ्टी चीजों को जरूर पहनना चाहिए। इससे बाइक चलाते समय आपकी सेफ्टी बनी रहेगी।
PM Kisan Yojana: क्या है किसान सम्मान निधि योजना? अगर आप भी उठाना चाहते हैं स्कीम का लाभ तो ऐसे करें आवेदन