फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: क्या है किसान सम्मान निधि योजना? अगर आप भी उठाना चाहते हैं स्कीम का लाभ तो ऐसे करें आवेदन

Sun, 07 Jul 2024 03:08 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Sun, 07 Jul 2024 03:08 PM IST
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Yojana: How To Register In PM Kisan Samman Nidhi Yojana Know Process Here
kisan new - फोटो : Freepik

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: देश में करोड़ों किसान भारत सरकार की महत्वाकांक्षी स्कीम पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ उठा रहे हैं। केंद्र सरकार अपनी इस महत्वाकांक्षी स्कीम के अंतर्गत देश में गरीब किसानों को 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। 6 हजार रुपये की इस आर्थिक सहायता को सालाना तीन किस्तों के माध्यम से जारी किया जाता है। प्रत्येक किस्त के तहत दो हजार रुपये की धनराशि किसानों के खाते में भेजी जाती है। अब तक किसानों के खाते में कुल 17 किस्तों को जारी किया जा चुका है। देश में गरीब किसानों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए ये स्कीम शुरू की गई है। अगर आप भी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लेना चाहते हैं, तो आज हम आपको उस प्रक्रिया के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप इस स्कीम में आवेदन कर सकते हैं। आइए जानते हैं - 

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: How To Register In PM Kisan Samman Nidhi Yojana Know Process Here
kisan new - फोटो : Freepik

पीएम किसान सम्मान निधि योजना में आवेदन की प्रक्रिया काफी आसान है। इसमें आवेदन करने के लिए आपको किसी भी तरह की दिक्कतों का सामना नहीं करना होगा। आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर विजिट करना है।

Mutual Fund SIP: मात्र 6 हजार रुपये निवेश करके इकट्ठा कर सकते हैं 27.5 लाख, समझिए पूरा गणित

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: How To Register In PM Kisan Samman Nidhi Yojana Know Process Here
kisan new - फोटो : Freepik

इसके बाद होमपेज पर आपको फार्मर कॉर्नर में न्यू फार्मर रजिस्ट्रेशन के विकल्प का चयन करना होगा। यह करने के बाद स्क्रीन पर एक नया पेज ओपन हो जाएगा। यहां आपको पूछी गई सभी जरूरी जानकारियों को दर्ज करना है।

AC: मानसून के सीजन में आपके एसी से भी टपक रहा है पानी, तो लीकेज की समस्या को दूर करने के लिए तुरंत करें ये काम

विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Yojana: How To Register In PM Kisan Samman Nidhi Yojana Know Process Here
kisan new - फोटो : Freepik

इसके बाद कैप्चा कोड दर्ज करके गेट ओटीपी के बटन पर क्लिक करें। इसके कुछ देर बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा। ओटीपी दर्ज करने के कुछ देर बाद एक नया पेज ओपन होगा।

Ayushman Bharat Yojana: अगर अस्पताल आयुष्मान भारत कार्ड पर इलाज करने से कर रहा मना, तो यहां करें शिकायत

विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Yojana: How To Register In PM Kisan Samman Nidhi Yojana Know Process Here
इन किसानों के खाते में नहीं आएगी अगली किस्त - फोटो : Istock

यहां आपको पूछी गई सभी जरूरी जानकारी को दर्ज करना है। यह करने के बाद आपको अपने दस्तावेजों की सॉफ्ट कॉपी को अपलोड करना है। इसके बाद सेव बटन पर क्लिक करें। इस प्रोसेस को फॉलो करको आप आसानी से पीएम किसान सम्मान निधि योजना में आवेदन कर सकते हैं।

Current: बरसात के सीजन में ऐसे रखें अपने घर को करंट प्रूफ, जरूर जान लें ये बातें

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed