Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अटल पेंशन योजना: 60 साल की उम्र के बाद किसे मिल सकते हैं हर महीने 5000 रुपये? यहां जानें तरीका

Tue, 10 Nov 2026 11:48 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 10 Nov 2026 11:48 AM IST
सार

  • Atal Pension Yojana Eligibility Criteria: अटल पेंशन योजना के तहत पात्र लोगों को 60 साल की उम्र पूरी होने के बाद हर महीने 1000 से 5000 रुपये तक पेंशन मिलती है
  • इस योजना में मिलने वाली पेंशन के लिए पहले 20 साल तक हर महीने छोटा-छोटा निवेश करना होता है

विज्ञापन
Atal Pension Yojana: Who Can Get Rs 5,000 Monthly Pension After 60? Know Eligibility and Application Process
अटल पेंशन योजना के क्या फायदे हैं? - फोटो : Amar Ujala AI

Atal Pension Yojana: आज के समय में नौकरी करने वाले ज्यादातर लोग अपनी कमाई का इस्तेमाल घर के खर्च, बच्चों की पढ़ाई और दूसरी जरूरतों को पूरा करने में करते हैं। हालांकि, भविष्य के लिए बचत करना भी उतना ही जरूरी है। खासकर तब, जब उम्र बढ़ने के साथ नियमित कमाई का जरिया खत्म हो सकता है।



ऐसी स्थिति में रिटायरमेंट के बाद होने वाले खर्चों को पूरा करना चुनौती बन जाता है। इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार द्वारा अटल पेंशन योजना चलाई जा रही है। इसके जरिए आप 60 साल की उम्र के बाद हर महीने 5000 रुपये तक की पेंशन प्राप्त कर सकते हैं, लेकिन क्या ये लाभ आपको मिल सकता है? चलिए जानते हैं इस बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

Trending Videos
Atal Pension Yojana: Who Can Get Rs 5,000 Monthly Pension After 60? Know Eligibility and Application Process
अटल पेंशन योजना के क्या फायदे हैं? - फोटो : Adobe Stock

अटल पेंशन योजना में कितना निवेश करना होता है?

  • अटल पेंशन योजना में आपकी उम्र जितनी कम होगी, प्रीमियम उतना ही कम होगा
  • आपको इस योजना में पेंशन प्लान और अपनी उम्र के हिसाब से प्रीमियम जमा करना होता है
  • इसे ऐसे समझिए कि अगर कोई व्यक्ति 18 साल की उम्र में अटल पेंशन योजना से जुड़ता है और 5000 रुपये मासिक पेंशन का विकल्प चुनता है, तो उसे हर महीने 210 रुपये जमा करने होंगे
  • इसी तरह अगर 30 साल का व्यक्ति 5000 रुपये वाला पेंशन प्लान चुनता है तो उसे हर महीने 577 रुपये देने होते हैं
Atal Pension Yojana: Who Can Get Rs 5,000 Monthly Pension After 60? Know Eligibility and Application Process
अटल पेंशन योजना के क्या फायदे हैं? - फोटो : Adobe Stock

कौन लोग कर सकते हैं आवेदन?

  • आवेदक भारत का नागरिक होना चाहिए
  • आवेदन के समय उम्र 18 से 40 साल के बीच होनी चाहिए
  • आवेदक के पास बैंक या डाकघर में बचत खाता होना चाहिए
  • 1 अक्तूबर 2022 से आयकरदाता रहे लोग अटल पेंशन योजना में नया खाता खोलने के पात्र नहीं हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
Atal Pension Yojana: Who Can Get Rs 5,000 Monthly Pension After 60? Know Eligibility and Application Process
अटल पेंशन योजना के क्या फायदे हैं? - फोटो : Adobe Stock

कैसे करें अटल पेंशन योजना में आवेदन?

पहला स्टेप

  • अगर आप इस योजना से जुड़ना चाहते हैं, तो इसके लिए अपने बैंक या डाकघर की शाखा में जा सकते हैं
  • वहां अटल पेंशन योजना का आवेदन फॉर्म भरना होगा
  • इसके बाद जरूरी केवाईसी प्रक्रिया पूरी करनी होगी
विज्ञापन
Atal Pension Yojana: Who Can Get Rs 5,000 Monthly Pension After 60? Know Eligibility and Application Process
अटल पेंशन योजना के क्या फायदे हैं? - फोटो : Adobe Stock

दूसरा स्टेप

  • फिर आपको पेंशन प्लान चुनना होता है
  • इसके बाद आपके बैंक खाते को योजना से लिंक किया जाता है
  • फिर आप योजना से जुड़ जाते हैं और आपके बैंक खाते से हर महीने प्रीमियम कट जाता है
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed