Aadhaar Card: आधार कार्ड आने के बाद विभिन्न सरकारी कामकाजों में पारदर्शिता आई है। आज के समय आधार कार्ड की सहायता से कई सरकारी योजनाओं की सब्सिडी के पैसे सीधे लाभार्थी के बैंक खाते तक पहुंच रहे हैं। किसी सरकारी योजना का लाभ लेना हो या बच्चों का स्कूल में एडमिशन कराना हो कई जगहों पर आधार कार्ड की खास जरूरत हम लोगों को होती है। इस कारण आधार कार्ड काफी उपयोगी दस्तावेज है। अक्सर देखने को मिलता है कि आधार कार्ड बनवाने के बाद उसमें किसी प्रकार की गलती हो जाती है। वहीं आप अपने नजदीकी आधार सेवा केंद्र पर जाकार आधार कार्ड में दर्ज नाम, पता और जन्मतिथि आदि से जुड़ी गलतियों को ठीक करा सकते हैं। हालांकि, इन गलतियों को ठीक कराने की लिमिट तय की गई है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं आप अपने आधार कार्ड में दर्ज नाम, पते और जन्मतिथि को कितनी बार अपडेट करा सकते हैं?
Aadhaar Card: आधार कार्ड में कितनी बार अपडेट करा सकते हैं नाम, पता और जन्मतिथि?
अगर आधार कार्ड में आपका नाम गलत दर्ज हो गया है। इस स्थिति में आप अपने नाम को केवल दो बार अपडेट करा सकते हैं। वहीं आप अपनी जन्मतिथि को केवल एक बार ही बदलवा सकते हैं।
LIC: एलआईसी की यह स्कीम है शानदार, एक बार निवेश करने के बाद जीवनभर मिलेगी हर महीने 12 हजार रुपये की पेंशन
आधार कार्ड में आप अपने एड्रेस को कितनी बार भी बदलवा सकते हैं। इसको लेकर किसी प्रकार की लिमिट तय नहीं की गई है। इसके अलावा आप आधार कार्ड में जेंडर को केवल एक बार ही अपडेट करा सकते हैं।
AC: मानसून के सीजन में आपके एसी से भी टपक रहा है पानी, तो लीकेज की समस्या को दूर करने के लिए तुरंत करें ये काम
अगर आप अपने नाम, पते और जन्मतिथि को लिमिट से ज्यादा बार अपडेट कराना चाहते हैं तो इसके लिए आपको आधार के क्षेत्रीय कार्यालय में जाना होगा।
Ayushman Bharat Yojana: अगर अस्पताल आयुष्मान भारत कार्ड पर इलाज करने से कर रहा मना, तो यहां करें शिकायत
आधार कार्ड एक खास तरह का दस्तावेज है, जो कि आपकी पहचान को सत्यापित करने का काम करता है। इस कार्ड को भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यानी यूआईडीएआई द्वारा जारी किया जाता है। इसमें व्यक्ति की बायोमेट्रिक और डेमोग्राफिक डिटेल्स शामिल होती हैं।
Post Office: पोस्ट ऑफिस की ये स्कीम देती है जबरदस्त मुनाफा, निवेश करने पर मिल रहे ये बड़े फायदे