What To Do When Split AC Leaks Water: इस साल दुनियाभर में अल नीनो और ग्लोबल वार्मिंग के प्रभाव के कारण रिकॉर्ड गर्मी पड़ी है। भारत के कई शहरों में तो पारा 50 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया गया। हालांकि, अब मानसून ने दस्तक दे दिया है। बारिश आने के बाद गर्मी से राहत तो जरूर मिली है लेकिन साथ ही साथ उमस भी काफी बढ़ी है। इस कारण कई लोग इस उमस भरी गर्मी से राहत पाने के लिए अपने घरों में एसी का उपयोग कर रहे हैं। हालांकि, बरसात के सीजन में उमस बढ़ने से हवा में ह्यूमिडिटी काफी ज्यादा होती है। इस कारण स्प्लिट एसी से पानी टपकता है। इसके अलावा कई बार ड्रेनेज पाइप के मुड़ने से भी यह समस्या देखने को मिलती है।
AC: मानसून के सीजन में आपके एसी से भी टपक रहा है पानी, तो लीकेज की समस्या को दूर करने के लिए तुरंत करें ये काम
इसी सिलसिले में आज हम आपको कुछ ऐसे खास तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप इस समस्या को बिना टेक्नीशियन बुलाए खुद से ही ठीक कर सकते हैं।
AC Tips And Tricks: स्विच या रिमोट? किससे बंद करना चाहिए एसी, जरूर जान लें ये बात
आपको अपने स्प्लिट एसी के फिल्टर को हर 90 दिनों के अंतराल पर साफ करते रहना चाहिए। फिल्टर की नियमित सफाई करने से उसमें धूल-मिट्टी नहीं जमती है और ड्रेनेज पाइप में भी गंदगी के जमा रहने की समस्या नहीं आती है।
Investment: महिलाओं को इन स्कीम्स में निवेश करने पर बंपर रिटर्न के साथ मिल रहे ये बड़े फायदे
अगर आपके स्प्ल्टि एसी का फिल्टर डैमेज हो गया है तो उसे आपको बदल देना चाहिए। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो उसमें कई तरह की दिक्कतें आ सकती हैं।
LIC: एलआईसी की यह स्कीम है शानदार, एक बार निवेश करने के बाद जीवनभर मिलेगी हर महीने 12 हजार रुपये की पेंशन
इसके अलावा आपको एसी के ड्रेन लाइन में विनेगर डालकर साफ करते रहना चाहिए। इससे उसमें शैवाल आदि गंदगी जमा नहीं होगी और ड्रेन लाइन साफ रहेगी। इन कामों को करने से आपके एसी से पानी लीकेज की समस्या नहीं आएगी।
Ration Card E-kyc: क्या अब तक नहीं करवाई है राशन कार्ड की ई-केवाईसी? यहां जानें तरीका और आखिरी तारीख