रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया हर महीने बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट जारी करता है। अगर आप बैंकिंग से जुड़े जरूरी कार्य अगले जनवरी महीने में कराने जा रहे हैं, तो आपको अगले साल जनवरी महीने में पड़ने वाली बैंक की छुट्टियों के बारे में पता होना चाहिए। अगले साल जनवरी के महीने में नया साल, गुरु गोविंद सिंह जयंती, मकर संक्रांति, विवेकानंद जयंती, गणतंत्र दिवस आदि कई महत्वपूर्ण इवेंट आ रहे हैं। इन खास मौकों पर बैंक बंद रहेंगे। अगले साल जनवरी महीने में किस किस दिन बैंक बंद रहेंगे? इस बारे में अगर आपको पता नहीं है, तो बैंकिंग से जुड़े कार्य कराने में कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, आज के इस डिजिटल युग में आप छुट्टियों के दिन भी बैंकिंग से जुड़े कई काम ऑनलाइन करा सकते हैं।
Bank Holidays January 2025: इस साल जनवरी महीने में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, बैंक जाने से पहले देखें सूची
अगले साल जनवरी के महीने में नया साल, गुरु गोविंद सिंह जयंती, मकर संक्रांति, विवेकानंद जयंती, गणतंत्र दिवस आदि कई महत्वपूर्ण इवेंट आ रहे हैं। इन खास मौकों पर बैंक बंद रहेंगे।
- 1 जनवरी 2025, बुधवार - नववर्ष दिवस (पूरे देश में)
- 2 जनवरी 2025, गुरुवार - नववर्ष अवकाश (मिजोरम)
- 6 जनवरी 2025, सोमवार - गुरु गोबिंद सिंह जयंती (हरियाणा और पंजाब)
- 11 जनवरी 2025, शनिवार - मिशनरी दिवस (मिजोरम)
IRCTC: नए साल पर माता वैष्णो देवी का करना चाहते हैं दर्शन, तो आईआरसीटीसी लाया है टूर पैकेज
- 12 जनवरी 2025, रविवार - गान-नगाई (मणिपुर)
- 12 जनवरी 2025, रविवार - स्वामी विवेकानंद जयंती (पश्चिम बंगाल)
- 14 जनवरी 2025, मंगलवार - मकर संक्रांति (कई राज्यों में)
- 14 जनवरी 2025, मंगलवार - पोंगल (कई राज्यों में)
New Year 2024: नए साल पर बिटिया का इस सरकारी स्कीम में खोलें खाता, 21 साल की उम्र में बन जाएगी लखपति
- 15 जनवरी 2025, बुधवार - माघ बिहू (असम)
- 15 जनवरी 2025, बुधवार - तिरुवल्लुवर दिवस (तमिलनाडु)
- 16 जनवरी 2025, गुरुवार - कनुमा पंडुगु (अरुणाचल प्रदेश)
- 23 जनवरी 2025, गुरुवार - नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती (कई राज्यों में)
PM Kisan: कब तक खाते में आ सकती है 19वीं किस्त? क्या पति-पत्नी दोनों ले सकते हैं स्कीम का लाभ?
- 26 जनवरी 2025, रविवार - गणतंत्र दिवस (राष्ट्रीय अवकाश)
- 30 जनवरी 2025, गुरुवार - सोनम लोसर (सिक्किम)
इस लिस्ट में जिन तारीखों का जिक्र किया गया है उस उस दिन बैंक बंद रहेंगे। कई छुट्टियों को राज्यों के आधार पर तय किया गया है। वहीं कई दिन पूरे भारत में बैंक बंद रहेंगे।
PM Vishwakarma Yojana: पीएम विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत कितने रुपये तक का लोन ले सकते हैं आप? जानें यहां