फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ध्यान दें: iPhone खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखें? एक छोटी सी गलती और डूबा सकती है आपके लाखों रुपये

Thu, 10 Sep 2026 11:07 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 10 Sep 2026 11:07 AM IST
सार

iPhone 18: iPhone खरीदते समय सिर्फ कीमत और ऑफर देखकर फैसला करना भारी पड़ सकता है। इसलिए आप यहां जान सकते हैं कि आप नया या पुराना आईफोन खरीद रहे हैं, तो आपको किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

विज्ञापन
iPhone Buying Guide Things to Check Before Buying an iPhone One Mistake Could Cost You Lakhs
iPhone खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखें? - फोटो : Amar Ujala AI

iPhone Buying Tips In Hindi: iPhone 18 सीरीज के कई फोन बीती रात लॉन्च हो गए। हर साल की तरह इस साल भी एप्पल ने अपने सालाना इवेंट में अपने पहले फोल्डेबल आईफोन के अलावा नई iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च की है।



ये भी पढ़ें:- जानना जरूरी: आईफोन ईएमआई पर खरीदें या फुल पेमेंट देकर, आखिर कौन सा तरीका है बेहतर? यहां जानें

ऐसे में लाजमी है कि हर तरफ iPhone 18 की खूब चर्चा है और लोग इसे खरीदने का इंतजार भी कर रहे होंगे? लेकिन कई लोग ऐसे भी हैं जो iPhone के कई पुराने मॉडल खरीद रहे हैं या खरीदेंगे और कई सेकेंड हैंड iPhone भी खरीदते हैं। ऐसे में आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि iPhone खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखें? आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

iPhone Buying Guide Things to Check Before Buying an iPhone One Mistake Could Cost You Lakhs
एपल का पहला फोल्डेबल फोन है 'डुओ' - फोटो : एपल

नया iPhone खरीदते समय कहां से लें?

  • सबसे पहले खरीदारी की जगह पर ध्यान दें
  • Apple के मुताबिक, भारत में iPhone Apple Online Store और Authorized Resellers के जरिए खरीदा जा सकता है
  • बहुत ज्यादा सस्ता ऑफर देखकर किसी अनजान विक्रेता से फोन खरीदना जोखिम भरा हो सकता है
  • खरीदते समय बिल और खरीद से जुड़े दस्तावेज जरूर संभालकर रखें
iPhone Buying Guide Things to Check Before Buying an iPhone One Mistake Could Cost You Lakhs
आज लॉन्च होगा आईफोन 18 प्रो सीरीज - फोटो : एपल

सेकेंड हैंड iPhone में सबसे पहले क्या देखें?

  • अगर आप पुराना iPhone खरीद रहे हैं तो सबसे जरूरी जांच Activation Lock की है
  • Apple के अनुसार अगर फोन पर iPhone Locked to Owner दिखाई देता है, तो उसे नहीं खरीदना चाहिए
विज्ञापन
विज्ञापन
iPhone Buying Guide Things to Check Before Buying an iPhone One Mistake Could Cost You Lakhs
iPhone खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखें? - फोटो : अमर उजाला (एआई जनरेटेड)
  • फोन को ऑन करने के बाद अगर पिछले मालिक के Apple Account की जानकारी मांगी जाती है, तो इसका मतलब डिवाइस अभी उसके अकाउंट से जुड़ा हुआ है
  • ऐसे फोन को तब तक अपने नाम पर न लें, जब तक पिछला मालिक उसे अपने अकाउंट से पूरी तरह हटा न दे
विज्ञापन
iPhone Buying Guide Things to Check Before Buying an iPhone One Mistake Could Cost You Lakhs
iPhone खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखें? - फोटो : अमर उजाला

फोन को सेटअप करके जरूर देखें

  • पुराना iPhone खरीदते समय सिर्फ फोन की बॉडी देखकर फैसला न करें बल्कि, डिवाइस को ऑन करके सेटअप प्रक्रिया शुरू करें
  • Apple के मुताबिक, जब फोन पर Hello screen आती है और पिछले मालिक के अकाउंट की जानकारी नहीं मांगी जाती, तो ये संकेत है कि डिवाइस नए यूजर के लिए तैयार है
  • इसके अलावा कैमरा, स्पीकर, माइक्रोफोन, टचस्क्रीन, फेस आईडी, चार्जिंग और नेटवर्क जैसी जरूरी सुविधाओं को भी मौके पर जांच लेना बेहतर है
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed