फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

घर की छत पर लगी पानी की टंकी कितने दिन में साफ करनी चाहिए? ज्यादातर लोग नहीं जानते सही जवाब

Thu, 10 Sep 2026 10:22 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 10 Sep 2026 10:22 AM IST
सार

Water Tank Cleaning Tips: घर की छत पर लगी पानी की टंकी की सफाई सिर्फ पानी गंदा दिखने पर नहीं करनी चाहिए। इसके लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की गाइडलाइन के अनुसार काम किया जा सकता है।

विज्ञापन
Water Tank Cleaning: How Often Should You Clean Your Rooftop Water Tank ko kitne din mein saaf kare
छत पर लगी पानी की टंकी को कितने दिन में साफ करें? - फोटो : Amar Ujala AI

Water Tank Cleaning: घर में इस्तेमाल होने वाला पानी सीधे आपकी सेहत से जुड़ा होता है। पर कई घरों में छत पर लगी पानी की टंकी महीनों तक बिना साफ किए इस्तेमाल होती रहती है।

लोग अक्सर सोचते हैं कि अगर टंकी का पानी देखने में साफ है, तो टंकी को सफाई की जरूरत नहीं है। लेकिन टंकी के अंदर धीरे-धीरे मिट्टी, धूल और दूसरी गंदगी जमा हो सकती है। इसलिए जरूरी हो जाता है कि आप पानी की टंकी को साफ करें, लेकिन क्या आप जानते हैं कि पानी की टंकी को कितने दिन में साफ करना चाहिए? चलिए जानते हैं इस बारे में। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...

Water Tank Cleaning: How Often Should You Clean Your Rooftop Water Tank ko kitne din mein saaf kare
छत पर लगी पानी की टंकी को कितने दिन में साफ करें? - फोटो : Adobe Stock

पानी की टंकी की कितने समय में करनी चाहिए सफाई?

  • राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की कायाकल्प गाइडलाइन में सभी ओवरहेड टैंकों की मैनुअल सफाई कम से कम 6 महीने के अंतराल पर करने की बात कही गई है
  • इसका मतलब है कि घर की पानी की टंकी को साल में कम से कम दो बार साफ किया जा सकता है
Water Tank Cleaning: How Often Should You Clean Your Rooftop Water Tank ko kitne din mein saaf kare
छत पर लगी पानी की टंकी को कितने दिन में साफ करें? - फोटो : Adobe Stock
  • हालांकि, ये भी जान लें कि 6 महीने का इंतजार हर स्थिति में जरूरी नहीं है। क्योंकि ये अलग-अलग टंकियों पर अलग-अलग समय हो सकता है
  • अगर टंकी में गाद या गंदगी दिखाई दे, पानी का रंग या गंध बदल जाए आदि, तो सफाई पहले करानी चाहिए
विज्ञापन
विज्ञापन
Water Tank Cleaning: How Often Should You Clean Your Rooftop Water Tank ko kitne din mein saaf kare
छत पर लगी पानी की टंकी को कितने दिन में साफ करें? - फोटो : Adobe Stock

टंकी के अंदर क्या-क्या साफ करना चाहिए?

  • सिर्फ टंकी का पानी निकाल देने का मतलब ये नहीं होता है कि टंकी की सफाई हो गई है
  • टंकी खाली करने के बाद उसकी अंदरूनी दीवारों, फर्श और कोनों पर जमा गंदगी को अच्छी तरह हटाना जरूरी है
विज्ञापन
Water Tank Cleaning: How Often Should You Clean Your Rooftop Water Tank ko kitne din mein saaf kare
छत पर लगी पानी की टंकी को कितने दिन में साफ करें? - फोटो : Adobe Stock
  • राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की गाइडलाइन में टंकी की अंदरूनी सतह को साफ करने और जमा चीजों को हटाने की प्रक्रिया बताई गई है
  • सफाई के बाद टंकी को अच्छी तरह फ्लश करना भी जरूरी है, ताकि सफाई में इस्तेमाल सामग्री का अवशेष पानी में न रहे

नोट:- पानी की टंकी की जब सफाई कर दें, तो उसके बाद टंकी के ढक्कन को ठीक से बंद कर दें ताकि कोई गंदगी न जाए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed