फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

New Year 2025: नए साल पर बिटिया का इस सरकारी स्कीम में खोलें खाता, 21 साल की उम्र में बन जाएगी लखपति

Wed, 25 Dec 2024 01:21 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Wed, 25 Dec 2024 01:21 PM IST
सार

आज हम आपको सरकार की एक बेहद ही शानदार निवेश योजना के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप नए साल के अवसर पर अपनी बिटिया का खाता खुलवाकर निवेश कर सकते हैं।

विज्ञापन
New Year 2025 Investment Plan For Daughter In Sukanya Samriddhi Yojana
Investment - फोटो : AdobeStock

साल 2024 खत्म होने जा रहा है। कुछ दिनों के बाद नए साल 2025 की शुरुआत हो जाएगी। इसी कड़ी में आज हम आपको सरकार की एक बेहद ही शानदार निवेश योजना के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप नए साल के अवसर पर अपनी बिटिया का खाता खुलवाकर निवेश कर सकते हैं। आज हम आपको जिस स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं, उसका नाम सुकन्या समृद्धि योजना है। अगर आप अपनी बिटिया की शादी या उसकी पढ़ाई-लिखाई के लिए पैसे इकट्ठा करना चाहते हैं, तो आप इस स्कीम में निवेश कर सकते हैं। वर्तमान समय में सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश करने पर आपको 8.2 प्रतिशत की ब्याज दर मिल रही है। सुकन्या समृद्धि योजना की शुरुआत भारत सरकार ने साल 2015 में की थी। ऐसे में नए साल के अवसर पर अपनी बिटिया का भविष्य सुरक्षित करने के लिए आप इस स्कीम में निवेश कर सकते हैं।

New Year 2025 Investment Plan For Daughter In Sukanya Samriddhi Yojana
Investment - फोटो : AdobeStock

सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश करने पर आपको इनकम टैक्स में छूट भी मिलती है। यह स्कीम ईईई यानी (एग्जेम्प्ट-एग्जेम्प्ट-एग्जेम्प्ट) कैटेगरी में आती है। ऐसे में आप इस स्कीम में निवेश करके 80C के अंतर्गत 1.5 लाख रुपये की छूट प्राप्त कर सकते हैं।

Post Office: क्या है मंथली इनकम स्कीम? जिसमें निवेश करने पर हर महीने मिलेंगे 1 लाख से ज्यादा रुपये

New Year 2025 Investment Plan For Daughter In Sukanya Samriddhi Yojana
Investment - फोटो : AdobeStock

सुकन्या समृद्धि योजना में खाता खुलवाने के 21 सालों के बाद यह स्कीम मैच्योर हो जाती है। इस स्कीम में आपको 15 सालों के लिए निवेश करना होता है। सुकन्या समृद्धि योजना के अंतर्गत बेटी के 18 साल के होने के बाद आप इस स्कीम से पैसे निकाल सकते हैं।

Sanjeevani Yojana: संजीवनी योजना के अंतर्गत दिल्ली के किन बुजुर्गों को मिलेगा मुफ्त इलाज? जानिए डिटेल्स

विज्ञापन
विज्ञापन
New Year 2025 Investment Plan For Daughter In Sukanya Samriddhi Yojana
Investment - फोटो : AdobeStock

सुकन्या समृद्धि योजना में आप न्यूनतम 250 रुपये और अधिकतम 1.5 लाख रुपये सालाना निवेश कर सकते हैं। यह स्कीम निवेश के लिहाज से पूरी तरह सुरक्षित है। इसमें निवेश करने पर आपको किसी भी प्रकार के बाजार जोखिमों का सामना नहीं करना पड़ता है।

Investment: 7 हजार रुपये यहां निवेश करके कुछ सालों में जुटा सकते हैं 32 लाख, समझिए गणित

विज्ञापन
New Year 2025 Investment Plan For Daughter In Sukanya Samriddhi Yojana
Investment - फोटो : AdobeStock

सुकन्या समृद्धि योजना एक लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट प्लान है। अगर आप पांच साल की उम्र में अपनी बेटी का खाता इस स्कीम में खुलवाते हैं और सालाना 1.5 लाख रुपये का निवेश इस स्कीम में करते हैं, तो मैच्योरिटी के समय आपके पास 69,27,578 रुपये होंगे।

Solar Water: बाजार में खूब बिक रहा यह सोलर वॉटर हीटर, चलाने पर नहीं आएगा कोई बिजली बिल, जानें कितनी है कीमत

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed