फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Vishwakarma Yojana: पीएम विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत कितने रुपये तक का लोन ले सकते हैं आप? जानें यहां

Mon, 23 Dec 2024 08:08 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Mon, 23 Dec 2024 08:08 PM IST
सार

कई लोगों का यह सवाल रहता है कि पीएम विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत कितने रुपये तक का लोन लिया जा सकता है? 

विज्ञापन
PM Vishwakarma Yojana Loan, Interest Rate And Benefits
पीएम विश्वकर्मा योजना - फोटो : AdobeStock

PM Vishwakarma Yojana: देश में शिल्पकारों और कारीगरों के लिए भारत सरकार एक बेहद ही शानदार योजना का संचालन कर रही है। इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना है। पीएम विश्वकर्मा योजना की शुरुआत भारत सरकार ने 17 सितंबर, 2023 को विश्वकर्मा जयंती के शुभ अवसर पर की थी।



इस योजना के अंतर्गत भारत सरकार देश के गरीब शिल्पकारों और कारीगरों को आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत 2023-24 से 2027-28 तक 13 हजार करोड़ रुपये खर्च का प्रावधान किया गया है। इस योजना का उद्देश्य देश के शिल्पकारों और कारीगरों को देश के विकास की मुख्यधारा के साथ जोड़ना है। यह योजना देश में काफी लोकप्रिय है। इस स्कीम के अंतर्गत देश के शिल्पकारों और कारीगरों को लोन की सुविधा भी मिलती है। 

PM Vishwakarma Yojana Loan, Interest Rate And Benefits
पीएम विश्वकर्मा योजना - फोटो : AdobeStock

अक्सर कई लोगों का यह सवाल रहता है कि पीएम विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत कितने रुपये तक का लोन लिया जा सकता है? पीएम विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत देश के शिल्पकारों और कारीगरों को 3 लाख रुपये तक का लोन मिलता है। 

Post Office: क्या है मंथली इनकम स्कीम? जिसमें निवेश करने पर हर महीने मिलेंगे 1 लाख से ज्यादा रुपये

PM Vishwakarma Yojana Loan, Interest Rate And Benefits
पीएम विश्वकर्मा योजना - फोटो : AdobeStock

पीएम विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत दो चरणों में लोन दिया जाता है। पहले चरण में लाभार्थी को 1 लाख रुपये का लोन दिया जाता है। इसके बाद दूसरे चरण में व्यवसाय के विस्तार के लिए 2 लाख रुपये का लोन दिया जाता है। 

Sanjeevani Yojana: संजीवनी योजना के अंतर्गत दिल्ली के किन बुजुर्गों को मिलेगा मुफ्त इलाज? जानिए डिटेल्स

विज्ञापन
विज्ञापन
PM Vishwakarma Yojana Loan, Interest Rate And Benefits
पीएम विश्वकर्मा योजना - फोटो : AdobeStock

इस लोन पर आपको 5 प्रतिशत की ब्याज दरों का भुगतान करना होता है। इस योजना के अंतर्गत सरकार देश में कारीगरों और शिल्पकारों को स्वरोजगार के क्षेत्र में बढ़ावा देना चाहती है। 

Investment: 7 हजार रुपये यहां निवेश करके कुछ सालों में जुटा सकते हैं 32 लाख, समझिए गणित

विज्ञापन
PM Vishwakarma Yojana Loan, Interest Rate And Benefits
पीएम विश्वकर्मा योजना - फोटो : AdobeStock

इस योजना का लाभ नाई, मालाकार, धोबी, दर्जी, ताला बनाने वाले, बढ़ई, लोहार, सुनार, राजमिस्त्री, अस्त्रकार, मूर्तिकार, पत्थर तराशने वाले, पत्थर तोड़ने वाले, मोची/जूता बनाने वाला कारीगर, नाव बनाने वाले, टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले, गुड़िया और खिलौना बनाने वाले, हथौड़ा और टूलकिट बनाने वाले, फिशिंग नेट बनाने वाले आदि ले सकते हैं। 

Solar Water: बाजार में खूब बिक रहा यह सोलर वॉटर हीटर, चलाने पर नहीं आएगा कोई बिजली बिल, जानें कितनी है कीमत

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed