फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IRCTC: नए साल पर राजस्थान की इन शानदार जगहों पर घुमाने के लिए IRCTC लाया है टूर पैकेज, जानिए किराया

Wed, 01 Jan 2025 12:12 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Wed, 01 Jan 2025 12:12 AM IST
सार

राजस्थान अपनी प्राकृतिक सुंदरता, संस्कृति और इतिहास के लिए दुनियाभर में जाना जाता है। यहां के किले आज भी अपने भीतर राजस्थान के समृद्ध इतिहास को समेटे हुए हैं।

विज्ञापन
IRCTC Rajasthan Tour Package 2025 From Lucknow Check All Details Here
आईआरसीटीसी राजस्थान टूर पैकेज - फोटो : Amar Ujala

अगर आप नए साल के अवसर पर किसी शानदार जगह पर घूमने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर खास आपके लिए है। आईआरसीटीसी नए साल के अवसर पर आपको एक शानदार जगह घूमाने के लिए टूर पैकेज लेकर आया है। इस पैकेज के अंतर्गत आपको राजस्थान में घुमाया जाएगा। राजस्थान अपनी प्राकृतिक सुंदरता, संस्कृति और इतिहास के लिए दुनियाभर में जाना जाता है। यहां के किले आज भी अपने भीतर राजस्थान के समृद्ध इतिहास को समेटे हुए हैं। इसके अलावा, यहां पर आपको कई सुंदर झीलें भी देखने को मिलेंगी।



राजस्थान की यही चीजें दुनियाभर में बड़ी संख्या में पर्यटकों को आकर्षित करने का काम करती हैं। ऐसे में आपको आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज को मिस नहीं करना चाहिए। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस पैकेज के बारे में विस्तार से

IRCTC Rajasthan Tour Package 2025 From Lucknow Check All Details Here
आईआरसीटीसी राजस्थान टूर पैकेज - फोटो : AdobeStock

इतने दिनों के लिए कराई जाएगी आपकी यात्रा

आईआरसीटीसी ने अपने इस टूर पैकेज का नाम RANGILA RAJASTHAN रखा है। इसका पैकेज कोड NLA93 है। यात्रा के दौरान आपको कुल 7 रातों और 8 दिनों तक घुमाया जाएगा। 

PM Vishwakarma Yojana: पीएम विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत कितने रुपये तक का लोन ले सकते हैं आप? जानें यहां

IRCTC Rajasthan Tour Package 2025 From Lucknow Check All Details Here
आईआरसीटीसी राजस्थान टूर पैकेज - फोटो : AdobeStock

कब शुरू हो रहा टूर पैकेज?

आईआरसीटीसी का यह एक फ्लाइट टूर पैकेज है। इसमें आपकी यात्रा एयरोप्लेन से कराई जाएगी। इसके अलावा बाकी जगहों पर आपको बस के माध्यम से घुमाया जाएगा। इस टूर पैकेज की शुरुआत 3 जनवरी, 2025 को लखनऊ से हो रही है। 

PM Kisan: कब तक खाते में आ सकती है 19वीं किस्त? क्या पति-पत्नी दोनों ले सकते हैं स्कीम का लाभ?

विज्ञापन
विज्ञापन
IRCTC Rajasthan Tour Package 2025 From Lucknow Check All Details Here
आईआरसीटीसी राजस्थान टूर पैकेज - फोटो : AdobeStock

इन इन जगहों पर घुमाया जाएगा आपको

पैकेज के अंतर्गत आपको अजमेर / बीकानेर / जयपुर / जैसलमेर / जोधपुर / पुष्कर घुमाया जाएगा। टूर के दौरान यात्रा करते समय आपको किसी भी तरह की चिंता नहीं करनी है। आईआरसीटीसी आपके खाने पीने और ठहरने के लिए होटल की व्यवस्था भी करेगा। 

New Year 2024: नए साल पर बिटिया का इस सरकारी स्कीम में खोलें खाता, 21 साल की उम्र में बन जाएगी लखपति

विज्ञापन
IRCTC Rajasthan Tour Package 2025 From Lucknow Check All Details Here
आईआरसीटीसी राजस्थान टूर पैकेज - फोटो : AdobeStock

इतना है किराया

वहीं बात अगर किराये की करें तो अकेले सफर करने पर आपको 63,000 रुपये किराये के रूप में देने हैं। अगर आप दो लोगों के साथ यात्रा कर रहे हैं तो प्रति व्यक्ति किराया 48,600 रुपये है। तीन लोगों के साथ सफर करने पर प्रति व्यक्ति किराया 45,900 रुपये है।

IRCTC: नए साल पर माता वैष्णो देवी का करना चाहते हैं दर्शन, तो आईआरसीटीसी लाया है टूर पैकेज

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed