नए साल पर अगर आप किसी धार्मिक यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको आईआरसीटीसी के एक टूर पैकेज के बारे में बताने जा रहे हैं। इस पैकेज के तहत आपको वैष्णो देवी के दर्शन कराए जाएंगे। इस मंदिर की गिनती भारत के सबसे लोकप्रिय और सर्वाधिक देखे जाने वाले मंदिरों में की जाती है। माता वैष्णो देवी का मंदिर जम्मू में त्रिकूटा की पहाड़ियों पर स्थित है। यह मंदिर 5200 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। इस मंदिर तक पहुंचने के लिए आपको कटरा से करीब 13 किलोमीटर की ट्रेकिंग करनी पड़ती है। हर साल देश-दुनिया से बड़ी संख्या में लोग माता के इस मंदिर के दर्शन करने के लिए आते हैं। अगर आप भी माता वैष्णो देवी का दर्शन करना चाहते हैं, तो यह टूर पैकेज आपको मिस नहीं करना चाहिए। आईआरसीटीसी के माता वैष्णो देवी टूर पैकेज में आपको कई शानदार सुविधाएं भी मिल रही हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
IRCTC: नए साल पर माता वैष्णो देवी का करना चाहते हैं दर्शन, तो आईआरसीटीसी लाया है टूर पैकेज
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Wed, 25 Dec 2024 03:05 PM IST
सार
इस टूर पैकेज के तहत आपको वैष्णो देवी के दर्शन कराए जाएंगे। इस मंदिर की गिनती भारत के सबसे लोकप्रिय और सर्वाधिक देखे जाने वाले मंदिरों में की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन