आज 22 अक्तूबर को देशभर में गोवर्धन पूजा मनाया जा रहा है। दिवाली के अगले दिन इस त्योहार को मनाया जाता है। यह त्योहार धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है। गोवर्धन पूजा के दिन कई लोग सवाल कर रहे हैं कि क्या आज बैंक खुले रहेंगे? त्योहारों के समय बैंक की छुट्टियों के कारण लोगों के कई जरूरी वित्तीय काम प्रभावित होते हैं। कई लोगों को बैंक में चेक जमा करना होता है या नकदी निकालना होता है। इस कारण अगर आप आज बैंक में किसी जरूरी कार्य से जा रहे हैं तो आपको इस बारे में पता होना चाहिए कि आज बैंक खुले रहेंगे या नहीं।
Bank Holidays: क्या आज गोवर्धन पूजा के दिन खुले रहेंगे बैंक? जानिए क्या है अपडेट
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया हर साल कैलेंडर के हिसाब से अलग अलग राज्यों के मुताबिक बैंक हॉलिडे की सूची जारी करता है। कई बार देखने को मिलता है कुछ राज्यों में बैंक की छुट्टियां होती हैं तो कुछ राज्यों में बैंक में कामकाज जारी रहता है।
इन शहरों में आज बंद रहेंगे बैंक
- बेंगलुरु
- लखनऊ
- नागपुर
- मुंबई
- बेलापुर
- गंगटोक
- जयपुर
- कानपुर
- देहरादून
- अहमदाबाद आदि शहर शामिल हैं।
PM Kisan Yojana: क्या इस महीने के आखिरी सप्ताह में जारी हो सकती है 21वीं किस्त? जानिए क्या है अपडेट
कल देशभर में भाईदूज का पर्व मनाया जाएगा। इस कारण भी देश के कई शहरों में बैंक की छुट्टियां रहेंगी। अगर आप कल बैंक जाने की योजना बना रहे हैं तो एक बार जरूर देख लें किस किस शहर में बैंक बंद रहेंगे।
WhatsApp: व्हाट्सएप की इस सेटिंग से आप खुद तय कर सकते हैं कौन देख सकता है आपका स्टेटस
भाई दूज के दिन इन शहरों में बंद रहेंगे बैंक
- इंफाल
- कानपुर
- लखनऊ
- कोलकाता
- शिमला
- गंगटोक
- अहमदाबाद आदि
क्या छठ पूजा के दिन खुले रहेंगे बैंक
अगर आप छठ पूजा के दिन बैंक में अपना कोई जरूरी काम निपटाना चाहते हैं तो, जान लें कि 27 अक्तूबर 2025 को छठ पूजा (शाम की पूजा) के कारण कोलकाता, पटना और रांची में और 28 अक्तूबर को छठ पूजा (सुबह की पूजा) के कारण पटना और रांची में बैंक बंद रहेंगे।
Govt Scheme: 5 लाख का लोन वो भी बिना ब्याज! सरकार चला रही है शानदार योजना, ऐसे मिलेगा लाभ