फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्या कम आमदनी वाले लोगों को निवेश करना चाहिए? यहां जानें पैसे बचाने और बढ़ाने के सही तरीके

Mon, 12 Oct 2026 05:37 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Mon, 12 Oct 2026 05:37 PM IST
सार

Small Budget Savings Guide: जब भी निवेश की बात आती है तो जिन लोगों की आमदनी कम होती है, उन्हें ये लगता है कि निवेश उनके लिए नहीं है। बता दें कि अगर किसी की सैलरी कम फिर भी उसे निवेश करना चाहिए, भले की कम पैसे का निवेश करे। आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से समझते हैं कि जिनकी सैलरी कम है उसे कैसे निवेश करना चाहिए।

विज्ञापन
Should People with Low Salaries Invest? Know Smart Ways to Save and Grow Money Effectively
कम सैलरी में निवेश के तरीके - फोटो : AI

Investment Tips For Low Salary: अक्सर कम सैलरी पाने वाले लोगों के मन में यह गलतफहमी होती है कि निवेश केवल वही लोग कर सकते हैं जिनकी आमदनी बहुत अधिक होती है। सच्चाई यह है कि निवेश करने के लिए बड़ी रकम की नहीं, बल्कि सही आदत और अनुशासन की जरूरत होती है। कम सैलरी में भी अगर हर महीने एक छोटी रकम नियमित रूप से बचाकर सही जगह लगाई जाए, तो आगे चलकर एक बड़ा फंड तैयार हो सकता है।



बढ़ती महंगाई और भविष्य की आपातकालीन जरूरतों से निपटने के लिए हर किसी को निवेश की शुरुआत जरूर करनी चाहिए। आइए बेहद आसान और सरल भाषा में समझते हैं कि कम आमदनी में भी पैसे बचाने और उन्हें बढ़ाने के सबसे सुरक्षित और असरदार तरीके कौन से हैं।

Trending Videos
Should People with Low Salaries Invest? Know Smart Ways to Save and Grow Money Effectively
कमाई का एक छोटा हिस्सा सबसे पहले अलग निकालना - फोटो : AdobeStock

कमाई का एक छोटा हिस्सा सबसे पहले अलग निकालना

  • महीने की सैलरी आते ही खर्चे करने के बजाय सबसे पहले अपनी बचत का हिस्सा अलग निकाल लें।
  • कम से कम 10 से 20 प्रतिशत राशि बचाना एक अच्छी शुरुआत है।
  • जब आप बचत को प्राथमिकता देते हैं, तो बाकी बचे पैसों में घर के खर्चे आसानी से मैनेज हो जाते हैं।
Should People with Low Salaries Invest? Know Smart Ways to Save and Grow Money Effectively
छोटी एसआईपी से करें निवेश की शुरुआत - फोटो : AdobeStock

छोटी एसआईपी से करें निवेश की शुरुआत

  • आज के समय में म्यूचुअल फंड में एसआईपी के जरिए महज 100 या 500 रुपये प्रति माह से निवेश शुरू किया जा सकता है।
  • छोटी रकम लंबे समय में कम्पाउंडिंग यानी ब्याज पर ब्याज की ताकत से बढ़कर एक मोटी राशि में बदल जाती है, जो भविष्य में बहुत काम आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Should People with Low Salaries Invest? Know Smart Ways to Save and Grow Money Effectively
सबसे पहले बनाएं एक छोटा इमरजेंसी फंड - फोटो : AdobeStock

सबसे पहले बनाएं एक छोटा इमरजेंसी फंड

  • निवेश शुरू करने के साथ-साथ थोड़ा पैसा किसी बचत खाते में इमरजेंसी फंड के रूप में रखें। 
  • किसी अचानक बीमारी या नौकरी से जुड़ी परेशानी के समय यह फंड आपको कर्ज लेने से बचाता है। 
  • अपनी कम से कम 3 से 6 महीने के जरूरी खर्चों की रकम इसमें जमा रखने की कोशिश करें।
विज्ञापन
Should People with Low Salaries Invest? Know Smart Ways to Save and Grow Money Effectively
गैर-जरूरी खर्चों पर लगाम और बजट ट्रैकिंग - फोटो : AdobeStock

गैर-जरूरी खर्चों पर लगाम और बजट ट्रैकिंग

  • हर महीने अपने खर्चों की डायरी या मोबाइल ऐप में ट्रैकिंग करें।
  • बाहर का खाना, अनचाही शॉपिंग या बेवजह की सब्सक्रिप्शन सेवाओं जैसे छोटे-छोटे फालतू खर्चों को रोककर बचाए गए पैसों को सही जगह इन्वेस्ट करें।
  • इस अनुशासन से आपकी वित्तीय स्थिति धीरे-धीरे काफी मजबूत और सुरक्षित हो जाएगी।


अस्वीकरण: म्यूचुअल फंड निवेश बाजार जोखिमों के अधीन हैं। योजना से जुड़े सभी दस्तावेजों और जोखिमों को ध्यानपूर्वक पढ़ें। इसमें निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श जरूर लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed