फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bhai Dooj 2025: भाई दूज पर बहन के लिए करें इस सरकारी योजना में निवेश, मिलेगी 5000 रुपये की पेंशन

Tue, 21 Oct 2025 05:26 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 21 Oct 2025 05:26 PM IST
सार

Atal Pension Scheme: अगर आप अपनी बहन को इस भाई दूज कुछ ऐसा गिफ्ट देना चाहते हैं, जो उसका भविष्य सुरक्षित करे तो आप उसका नाम अटल पेंशन योजना से जोड़ सकते हैं।

विज्ञापन
Bhai Dooj 2025 Atal Pension Yojana Investment for Sister and Get 5000 Monthly Pension Scheme Details
अटल पेंशन योजना के फायदे। - फोटो : Amar Ujala

Atal Pension Yojana Benefits: देश में अभी त्योहारों का सीजन चल रहा है। दिवाली और छठ जैसे त्योहारों का मौका है। ऐसे में लोगों ने इन त्योहारों के लिए ढेर सारी खरीदारी की है और पूरे उत्साह के साथ लोग इन त्योहारों को मनाते हैं। ऐसा ही एक पर्व है भाई दूज, जो भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक है। इस साल 23 अक्तूबर को भाई दूज का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन बहनें अपने भाई को तिलक कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करती हैं।

ऐसे में भाई अपनी बहनों को इस दिन तोहफे भी देते हैं और अगर आप अपनी बहन को कोई उपहार देना चाहते हैं, तो आप अपनी बहन का नाम अटल पेंशन योजना से जोड़ सकते हैं ताकि उसको भविष्य में हर महीने 5000 रुपये तक की पेंशन मिल सके। तो चलिए जानते हैं आप कैसे इस योजना में आवेदन कर सकते हैं और ये योजना क्या है वो भी जानेंगे। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...

Bhai Dooj 2025 Atal Pension Yojana Investment for Sister and Get 5000 Monthly Pension Scheme Details
अटल पेंशन योजना के फायदे। - फोटो : Adobe Stock

पहले योजना को समझ लें

  • दरअसल, अटल पेंशन योजना एक निवेश योजना है जिसमें आपको पहले अपनी बहन के नाम से निवेश करना होता है और फिर आपको पेंशन मिलती है। इसमें पेंशन 60 साल की उम्र के बाद मिलता है और इसके लिए हर महीने छोटा सा प्रीमियम देना होता है, जो आपके बैंक खाते से कट जाता है।
Bhai Dooj 2025 Atal Pension Yojana Investment for Sister and Get 5000 Monthly Pension Scheme Details
अटल पेंशन योजना के फायदे। - फोटो : Adobe Stock

ऐसे समझिए निवेश का प्लान

  • अगर आपकी बहन की उम्र 18 साल है तो आपकी बहन का हर महीने का प्रीमियम 210 रुपये होगा और फिर 60 साल की उम्र के बाद आपकी बहन को हर महीने 5000 रुपये पेंशन मिलेगी। जान लें कि इस योजना में आपको उम्र के हिसाब से ही निवेश करना होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Bhai Dooj 2025 Atal Pension Yojana Investment for Sister and Get 5000 Monthly Pension Scheme Details
अटल पेंशन योजना के फायदे। - फोटो : Adobe Stock

क्या अपनी बहन का नाम जोड़ सकते हैं आप योजना से?

  • अगर आपको अपनी बहन का नाम इस अटल पेंशन योजना से जोड़ना है तो जान लें इस योजना में भारत के नागरिक ही निवेश कर सकते हैं। जो लोग टैक्स नहीं भरते हैं, वे इस योजना से जुड़ सकते हैं। साथ ही आपकी बहन की उम्र 18 से 40 साल के बीच होना जरूरी है। अगर आपकी बहन इन सभी शर्तों को पूरा करती हैं, तो आप उनका नाम इस अटल पेंशन योजना से जोड़ सकते हैं।
विज्ञापन
Bhai Dooj 2025 Atal Pension Yojana Investment for Sister and Get 5000 Monthly Pension Scheme Details
अटल पेंशन योजना के फायदे। - फोटो : Adobe Stock

बहन का नाम ऐसे जोड़ सकते हैं योजना से:-

  • आपको अगर इस भाई दूज अपनी बहन का नाम अटल पेंशन योजना से जोड़ना है तो आपको इसके लिए बैंक जाना होता है
  • यहां पर अपनी बहन को साथ ले जाएं, जहां उनकी केवाईसी होगी
  • फिर बैंक खाते को योजना से लिंक किया जाएगा, जिससे हर महीने प्रीमियम कटेगा
  • फिर पेंशन प्लान (1-5 हजार रुपये) चुनें और फिर आपका नाम योजना से जुड़ जाता है
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed