फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ध्यान दें: क्या स्मार्ट मीटर से ज्यादा आ रहा है बिजली बिल? घर बैठे इन 4 तरीकों से करें चेक

Mon, 12 Oct 2026 03:49 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 12 Oct 2026 03:49 PM IST
सार

Smart Meter Bill Check: स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली की खपत और बिलिंग को लेकर कई उपभोक्ताओं के मन में सवाल रहते हैं। कुछ आसान तरीकों से आप घर बैठे अपनी मीटर रीडिंग और बिजली की खपत को चेक कर सकते हैं।

विज्ञापन
Smart Meter Bill Check: 5 Easy Ways to Check If Your Electricity Bill Is Higher Than It Should Be
क्या स्मार्ट मीटर से बिल अधिक आ सकता है? - फोटो : Amar Ujala AI

घर में स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली की खपत को पहले के मुकाबले ज्यादा आसानी से ट्रैक किया जा सकता है। स्मार्ट मीटर बिजली की खपत का डाटा रिकॉर्ड करता है और इसी आधार पर बिजली का बिल तैयार किया जाता है।



हालांकि, कई बार बिल सामान्य से ज्यादा आने पर उपभोक्ता को लगता है कि कहीं मीटर ज्यादा यूनिट तो नहीं दिखा रहा। ऐसी स्थिति में बिना घबराए आप कुछ चीजें चेक कर सकते हैं। इसलिए अगर आपको भी लग रहा है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली का बिल बढ़ गया है, तो घर बैठे कुछ तरीकों से इसे चेक कर सकते हैं। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...

Trending Videos
Smart Meter Bill Check: 5 Easy Ways to Check If Your Electricity Bill Is Higher Than It Should Be
क्या स्मार्ट मीटर से बिल अधिक आ सकता है? - फोटो : Adobe Stock

पुराने और नए बिल की तुलना कर सकते हैं

  • सबसे पहले अपने पुराने बिजली बिल को निकालें
  • उसमें दर्ज पिछली मीटर रीडिंग और यूनिट खपत को देखें
  • इसके बाद मौजूदा बिल में दी गई रीडिंग और खपत की तुलना करें
  • ऐसे में अगर बिजली का इस्तेमाल तो आप उतना ही कर रहे हैं, लेकिन बिजली के यूनिट अधिक बढ़ गए हैं तो चेक करें कि क्या बिजली इस्तेमाल किए गए दिन बराबर हैं या अलग-अलग हैं
  • सिर्फ बिजली के बिल के पैसे देखकर मीटर को गलत मान लेना सही नहीं हो सकता
Smart Meter Bill Check: 5 Easy Ways to Check If Your Electricity Bill Is Higher Than It Should Be
क्या स्मार्ट मीटर से बिल अधिक आ सकता है? - फोटो : AI Generated

स्मार्ट मीटर की रीडिंग देखें

  • स्मार्ट मीटर की स्क्रीन पर आमतौर पर बिजली से जुड़ी अलग-अलग जानकारियां दिखाई जाती हैं
  • इनमें मीटर रीडिंग और अन्य जानकारी शामिल हो सकती है
  • ऐसे में स्क्रीन पर दिखाई दे रही यूनिट को अपने बिजली बिल में दर्ज रीडिंग से मिलाएं
  • अगर दोनों में अंतर नजर आता है, तो बिल और मीटर की जानकारी को ध्यान से चेक करें
विज्ञापन
विज्ञापन
Smart Meter Bill Check: 5 Easy Ways to Check If Your Electricity Bill Is Higher Than It Should Be
क्या स्मार्ट मीटर से बिल अधिक आ सकता है? - फोटो : AI Generated

कुछ समय के लिए ज्यादा लोड वाले उपकरण बंद कर सकते हैं

  • अगर आपको मीटर की खपत पर शक है, तो घर के सभी बड़े बिजली उपकरण बंद करके चेकिंग की जा सकती है
  • आप एसी, गीजर, मोटर, फ्रिज आदि अधिक बिजली खर्च करने वाली चीजें बंद कर सकते हैं
  • इसके बाद देखें कि मीटर की खपत में क्या बदलाव आता है जिससे आप समझ सकते हैं
विज्ञापन
Smart Meter Bill Check: 5 Easy Ways to Check If Your Electricity Bill Is Higher Than It Should Be
क्या स्मार्ट मीटर से बिल अधिक आ सकता है? - फोटो : एआई जनरेटेड

बिल में यूनिट के साथ दूसरे चार्ज भी देखें

  • कई बार ज्यादा बिल का कारण सिर्फ ज्यादा यूनिट नहीं होता
  • बल्कि, बिजली बिल में फिक्स्ड चार्ज, टैक्स, ड्यूटी या अन्य लागू शुल्क भी शामिल हो सकते हैं
  • इसलिए बिल को अच्छे से देखें और लगाए गए चार्ज चेक करें
  • अगर मीटर की रीडिंग, खपत या बिल में कोई गड़बड़ी नजर आती है, तो बिजली विभाग के दफ्तर में शिकायत दें
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed